एजुकेशन

AIBE 17 Result 2023 Date: आंसर की के बाद बीसीआई कब जारी करेगा एआईबीई 17 रिजल्ट? यहां जानिए

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 20, 2023, 12:50 AM IST

BCI AIBE 17 Answer Key and Result Date 2023: एआईबीई 17 रिजल्ट 2023 का उम्मीदवारों को इंतजार है और बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बीसीआई ने 19 अप्रैल को फिर से एआईबीई अंतिम आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवारों की ओर से उठाई गई वैध आपत्तियों पर विचार करने के बाद आंसर की को संशोधित किया गया है।

Image

AIBE 17 रिजल्ट डेट 2023

AIBE 17 Answer Key Out and Result Release Date 2023: अखिल भारतीय बार परीक्षा, एआईबीई 17 रिजल्ट 2023 का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है, बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी बीसीआई ने आज, 19 अप्रैल को फिर से एआईबीई अंतिम आंसर की जारी की है। उम्मीदवारों की ओर से उठाई गई वैध आपत्तियों पर विचार करने के बाद आंसर की को संशोधित किया जाता है। बीसीआई ने आधिकारिक वेबसाइट- allindiabarexamination.com पर आंसर की जारी की है। एआईबीई आंसर की 2023 पीडीएफ और रिजल्ट अपडेट यहां पर देख सकते हैं।

AIBE 17 Answer Key 2023 (एआईबीई 17 आंसर की 2023)

एआईबीई के आधिकारिक नोटिस पर बीसीआई नोटिस में लिखा है, 'प्रिय उम्मीदवारों, कृपया ध्यान दें कि परीक्षा का परिणाम इस अंतिम आंसर की के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। बीसीआई की निगरानी समिति ने उम्मीदवारों से मिलने वाली सभी आपत्तियों की पूरी तरह से छानबीन और समीक्षा की है। और उसी के अनुसार अंतिम आंसर की तैयार की गई है। कृपया संशोधित की गई आंसर की डाउनलोड करें।' एआईबीई 17 आंसर की को ऑनलाइन कैसे एक्सेस करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स चेक करें।

AIBE 17 Result 2023 Answer Key Download

AIBE 17 Answer Key 2023: एआईबीई 17 आंसर की पीडीएफ ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-allindiabarexamination.com पर जाएं।

होम पेज पर, एआईबीई 17 फाइनल आंसर की पीडीएफ लिंक को क्लिक करें।

विकल्प को चेक करें और आंसर की को डाउनलोड कर लें।

भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट भी निकालकर अपने पास रख लें।

AIBE 17 Result 2023: एआईबीई 17 रिजल्ट 2023

एआईबीई 17 2023 परीक्षा 5 फरवरी को पेन-पेपर-आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की गई थी और रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। एआईबीई 2023 परीक्षा में पास होने के लिए आपको 40 फीसदी अंक हासिल करने की जरूरत है।

इसके अलावा विशेष रूप से, बीसीआई ने परीक्षा के दिन ही एआईबीई 17 आंसर की को जारी किया था लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया था। जब उम्मीदवारों ने बेमेल प्रश्न और उत्तरों की पहचान की तो बीसीआई ने मार्किंग से भी 2 प्रश्न हटा दिए हैं और कुल 98 अंकों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article