AIAPGET Re-Exam 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया AYUSH पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड उन 49 उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं, जो जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर टेक्निकल दिक्कतें (बिजली जाने के कारण) अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे। अब इन उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 1 सितंबर 2026 को होगी।
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी।
कहां होगी परीक्षा?
NTA के अनुसार, प्रभावित 49 उम्मीदवारों के लिए AIAPGET की दोबारा परीक्षा 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ ले जाना जरूरी है। इसके अलावा एडमिट कार्ड में बताए गए अन्य जरूरी दस्तावेज और सामान भी उम्मीदवारों को अपने साथ ले जाना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूरोप से करना है AI कोर्स, तो इस देश में करें प्लान, हाई क्लालिटी एजुकेशन के लिए है मशहूर
AIAPGET Re Exam 2026 Admit Card How to Download
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget/ पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर AIAPGET री-एग्जाम एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब उम्मीदवार को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। उम्मीदवार इसमें परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।
AIAPGET kya hai
यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। यह परीक्षा MD/MS जैसे पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होती है।
AIAPGET के जरिए देशभर के AYUSH कॉलेजों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और डीम्ड यूनिवर्सिटी में उपलब्ध ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की सीटों पर एडमिशन का रास्ता खुलता है।
परेशानी होने पर कहां करें संपर्क
एडमिट कार्ड या परीक्षा से जुड़ी किसी परेशानी के लिए उम्मीदवार NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार aiapget@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी अपनी समस्या बता सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या NSG में महिलाएं बन सकती हैं कमांडो? जानें भर्ती से ट्रेनिंग और करियर तक पूरा रास्ता
