एजुकेशन

Assam Board बिग अपडेट! कल इस समय असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, assamresult.com.in पर करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 4, 2023, 07:47 PM IST

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2023 Date and Time Direct Link at ahsec.assam.gov.in, assamresult.com.in, assam.result.in: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद कल यानी 5 जून को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट assamresult.com.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां पास होने के लिए छात्रों को विषयानुसार व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।

Image

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2023: यहां चेक करें असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2023 Date and Time Direct Link at ahsec.assam.gov.in, assamresult.com.in, assam.result.in: असम बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद कल यानी 5 जून को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर (Assam Board 12th Result 2023) सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, एएचएसईसी ने कल रिजल्ट जारी करने के लिए राज्य के शिक्षा मंत्री से समय (Assam Board HS Result 2023) मांगा है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की (Assam Board Result 2023) गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in, assamresult.com.in या assam.result.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र रोल नंबर वाइज यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें इस बार असम बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 20 मार्च तक दो पालियों में आयोजित किया ( Assam Board HS 12th Result 2023) गया था। पहली पाली की परीक्षा 09 बजे से 12 बजे तक निर्धारित थी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शाम 04 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 2 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Assam Board 12th Result 2023: इस लिंक से डायरेक्ट चेक करें रिजल्ट

  1. ahsec.assam.gov.in
  2. assamresult.com.in
  3. assam.result.in

AHSEC Assam Board HS 12th Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट assamresult.com.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर AHSEC Assam Board HSC 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

Assam Board HS Result 2023: पास होने के लिए 35% मार्क्स

Assam Board 12th की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपको दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स यानी 35 नंबर से कम अंक आते हैं, तो छात्रों को फेल माना जाएगा। ध्यान रहे ऐसे छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा। वहीं यदि एक या दो विषय में 35 नंबर से कम अंक आते हैं, तो आप कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे।

Assam Board HS Result: डाउनलोड करें मार्कशीट

असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हर बार की तरह इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक करने के साथ प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article