एजुकेशन

Assam Board 12th Date Sheet 2023: जारी हुई असम बोर्ड 12वीं की डेटशीट, 20 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 14, 2022, 01:55 PM IST

Assam Board 12th Date Sheet 2023: असम बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

असम बोर्ड डेटशीट 2023

Photo : iStock

Assam Board 12th Date Sheet 2023: असम बोर्ड 12वीं परीक्षा की डेटशीट का इंतजार खत्म हो चुका है। असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने कक्षा 12वीं परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

AHSEC 12th Date Sheet 2023: कब होगी परीक्षा

असम बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 20 मार्च 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक किया जाएगा। पहले दिन इंग्लिश विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी से 15 फरवरी 2023 तक होगी।

Assam Board 12th Date Sheet 2023: जल्द आएगा एडमिट कार्ड

असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों का भी पालन करना अनिवार्य है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से असम बोर्ड 12वीं डेटशीट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Assam Board Class 12th Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

  • सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर असम बोर्ड 12वीं डेटशीट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने डेटशीट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Assam Board Date Sheet 2023: इस बात का रखें ध्यान

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। किसी भी अन्य फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article