एजुकेशन

Bihar Board 10th Exam Date Sheet 2023: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 13, 2022, 04:51 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Exam Time Table 2023 Date Sheet: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी डेटशीट की डायरेक्ट लिंक दी गई है।

Image

बिहार बोर्ड एग्जाम 2023

Photo : iStock

BSEB Bihar Board 10th, 12th Date Sheet 2023: बिहार बोर्ड डेटशीट 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहले दिन मैथ्स विषय की परीक्षा होगी। बिहार बोर्ड की तरफ से 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 19 दिसंबर को जारी होगा। वहीं, थ्योरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी को जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2022 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download BSEB Bihar Board Class 10th, 12th Admit Card 2023 : ऐसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज दिख रहे एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें।

बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मार्च और अप्रैल में जारी किए जाने की पूरी संभावना है। परीक्षा में असफल रहे स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका भी मिलेगा। यह परीक्षा अप्रैल या मई के महीने में आयोजित होगी। परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान तय समय के अंदर कर दिया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article