एजुकेशन

NEET पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, NTA ने मांगे नए एग्जाम सेंटर्स और ऑब्जर्वर के आवेदन

NTA Exam Centres Observers, Application: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी देशभर स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र के रूप में सूचीबद्ध होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। साथ ही परीक्षाओं के संचालन पर नजर रखने के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।

Image

NTA ने मांगे नए एग्जाम सेंटर्स और ऑब्जर्वर के आवेदन

NTA Exam Centres, Observers Application: देश में होने वाली प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) लगातार अपनी एक के बाद एक कदम उठा (NTA Exam Centres Application) रही है। एनटीए अपनी परीक्षा व्यवस्था का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एजेंसी ने देशभर के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य पात्र संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जो संस्थान NTA की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनना चाहते हैं, वे इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 है।

परीक्षा के लिए ऑब्जर्वर भी किए जाएंगे नियुक्त

साथ ही एजेंसी ने परीक्षाओं के संचालन पर नजर रखने के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू किया है। इसके लिए देशभर के सरकारी संस्थानों और कॉलेजों में वर्तमान में कार्यरत या सेवानिवृत्त हो चुके योग्य लोगों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

NTA Exam Centres Application

NTA Exam Centres Application

कौन कर सकता है एग्जाम सेंटर के लिए आवेदन

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक संस्थानों के पास राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार जरूरी बुनियादी ढांचा और सुविधाएं होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों के लिए आवश्यक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे, पात्रता की शर्तों और अन्य जरूरी जानकारियों की पूरी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक संस्थान और संगठन ऑफिशियल वेबसाइट eoi.nta.gov.in, nta.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

NTA Exam Centres Application: Check Notification

NTA Exam Observer Application: Check Notification

ऑब्जर्वर के लिए कौन कर सकता आवेदन

एनटीए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक चयनित ऑब्जर्वर को एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के दौरान जिम्मेदारी दी जाएगी। ये परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और पेन-एंड-पेपर टेस्ट (PPT) दोनों माध्यमों से आयोजित की जाती हैं। इसके लिए देशभर के सरकारी संस्थानों और सरकारी कॉलेजों में वर्तमान में काम कर रहे कर्मचारी और वहां से सेवानिवृत्त हो चुके योग्य व्यक्ति ऑब्जर्वर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑब्जर्वर के लिए कहां कर सकते हैं आवेदन

ऑब्जर्वर के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट observermanagement.nta.gov.in व nta.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article