एजुकेशन

AAI JE Result Out: इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी जूनियर एग्जीक्यूटिव रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड

AAI Junior Executive 2025-26 Result Download PDF: इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव 2025-26 आधिकारिक वेबसाइट aai.aero से पीडीएफ डाउनलोड कर दिया है। जल्द ही एएआई चयनित उम्मीदवारों को कॉल लेटर भी भेजेंगे।

Image

इंडियर एयरपोर्ट अथॉरिटी जूनियर एग्जीक्यूटिव रिजल्ट जारी (Photo-Canva)

AAI Junior Executive 2025-26 Result Download PDF: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिकल रिजल्ट 2025-26 जारी कर दिया है। उम्मीदवार एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। बता दें कि AAI ने जूनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पद के लिए 208 भर्ती निकाली थी। इसके लिए उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन एप्टीट्यूड टेस्ट Gate 2023, 2024, और 2025 के अंकों के आधार पर किया जा रहा है। बता दें कि रिजल्ट पीडीएफ में आवेदन वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए अस्थाई रूप से सिलेक्टेड उम्मीदवार आवेदन क्रमांक भी शामिल किए गए हैं।

AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव 2025-26 रिजल्ट पीडीएफ में क्या शामिल है?

इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी रिजल्ट पीडीएफ में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन क्रमांक को शामिल किया गया है। जिन उम्मीदवार भर्ती के लिए तय कट ऑफ को पार कर लिया है और अगले चरण में जानें के लिए चुने गए हैं, उनका आवेदन क्रमांक रिजल्ट पीडीएफ में है।

AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव 2025-26 रिजल्ट: एप्लीकेशन वेरिफिकेशन

एप्लिकेशन वैरिफिकेशन के लिए चुने गए उम्मीदवारों को जिन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता है वो इस प्रकार है -

  • शैक्षणिक योग्यता
  • GATE स्कोरकार्ड (2023, 2024, 2025)
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • कैटेगरी प्रमाण पत्र
  • ऑफिशियर कॉल लेटर

AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव 2025-26 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

  1. एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबआइत aai.aero पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर दिए गए करियर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नई स्क्रीन पर जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) रिजल्ट एडवर्टाइजमेंट नंबर 09/2025/CHQ पर क्लिक करें।
  4. आपके सामने एक रिजल्ट पीडीएफ खुलेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और अपना आवेदन क्रमांक उसमें चेक कर सकते हैं।
बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भेजा उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। इसलिए अपने मेल समय-समय पर चेक करते रहें। आवेदन वेरिफिकेशन के लिए कॉल लेटर जरूरी है। रिजल्ट पीडीएफ और कॉल लेटर को सेव करना न भूलें।
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article