एजुकेशन

History: कौन थे स्टीफन हॉकिंग, जिन्होंने उठाया था अंतरिक्ष के रहस्यों से पर्दा

History of the Day for School Assembly: 8 जनवरी 1942 को भौतिक विज्ञानी स्टीफन विलियम हॉकिंग का जन्म हुआ। गंभीर शारीरिक विकार के बावजूद उन्होंने अंतरिक्ष के बहुत से रहस्यों से पर्दा उठाया। हालांकि 8 जनवरी को ऐसी कई घटनाएं हुई, जिनके बारे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को जरूर पता होना चाहिए।

Image

8 जनवरी का इतिहास

January 8 History Events: जन्म और मृत्यु का चक्र हमेशा चलता रहता है। साल का हर दिन किसी की जन्मतिथि तो किसी की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है। 8 जनवरी का दिन हिंदी सिनेमा के कालजयी फिल्मकार बिमल रॉय के निधन और ब्रिटेन के महान भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग के जन्मदिन का साक्षी है। (History of the Day in Hindi) भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों की जब बात की जाती है, तो 'दो बीघा जमीन', 'सुजाता', 'बंदिनी' और 'परिणीता' फिल्म का जिक्र जरूर आता है। इन फिल्मों के निर्देशक बिमल रॉय थे, जिनकी बनाई फिल्में आज भी दर्शकों को बांध लेती हैं। (History of the Day in india) इस प्रतिभाशाली फिल्मकार का साथ भारतीय सिनेमा को लंबे समय तक नहीं मिल सका। कैंसर की वजह से आठ जनवरी 1966 में 56 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

स्टीफन विलियम हॉकिंग का जन्म, History of the Day in the world

8 जनवरी 1942 को भौतिक विज्ञानी स्टीफन विलियम हॉकिंग का जन्म हुआ। गंभीर शारीरिक विकार के बावजूद उन्होंने अंतरिक्ष के बहुत से रहस्यों से पर्दा उठाया। (8 January History in Hindi) असाधारण प्रतिभा के धनी हॉकिंग को ब्लैक होल और बिग बैंग सिद्धांत को प्रतिपादित करने का श्रेय हासिल है। (8 January History in India) उनका जीवन कभी हार न मानने वाले हौसले और अदम्य इच्छाशक्ति की मिसाल है।

देश दुनिया के इतिहास में आठ जनवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

8 January History of the Day

1790 : अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को संबोधित किया।

1884 : प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन का जन्म।

1929 : भारतीय अभिनेता सईद जाफरी का मालेरकोटला में जन्म

1929 : नीदरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित।

1942 : प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म।

1952 : जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।

1966 : फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन।

1995 : समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी मधु लिमये का निधन।

2001 : आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल।

2003 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाईलैंड) में वार्ता शुरू।

2008 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

2009 : कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकंप में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए।

2020 : ईरान में यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 176 लोगों की मौत।

2021 : ब्रिटेन ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए मॉडर्ना के टीके को मंजूरी दी।

2025: असम में कोयला खदान में फंसे नौ खनिकों में से एक का शव बरामद।

(भाषा इनपुट)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article