एजुकेशन

7 दिन में कैसे करें UPSC प्रीलिम्स की तैयारी, पहली बार में IAS बनने के लिए अपनाएं ये टिप्स

UPSC Prelims in 7 Days : यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए सिर्फ एक ही हफ्ता बचा है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि बचे सात दिनों में कैसे आप सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। UPSC Prelims 2026, How to Prepare for UPSC Prelims, UPSC Prelims Exam, UPSC Pre, UPSC Prelims Preperation Tips

Image

UPSC Prelims in 7 Days

UPSC Prelims Preparation Tips : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में सिर्फ 7 ही दिन बचे हैं। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों के बीच तनाव और घबराहट बढ़ना एकदम स्वाभाविक है। हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि परीक्षा से ठीक पहले का एक हफ्ता काफी अहम होता है। इस दौरान अगर सही रणनीति अपनाई जाए तो तैयारी को काफी मजबूत किया जा सकता है।

कई छात्र आखिरी के दिनों में नए टॉपिक्स को पढ़ने लगते हैं, जिससे कन्फ्यूजन और तनाव दोनों ही बढ़ जाते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अब पूरा फोकस रिवीजन, प्रैक्टिस और टाइम मैनेजमेंट पर होना चाहिए।

आखिरी 7 दिनों में कैसे करें तैयारी ? How to Prepare for UPSC Prelims:

  • नए टॉपिक्स को शुरू न करें

अब समय नहीं है कि किसी नए विषय को पढ़ा जाए। जो टॉपिक्स पहले से पढ़ चुके हैं उन्हीं का रिवीजन करें। इससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और दिमाग पर भी एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ेगा।

  • NCERT और शॉर्ट नोट्स दोहराएं

इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और पॉलिटी जैसे विषयों के छोटे नोट्स और महत्वपूर्ण फैक्ट्स दोहराएं। एनसीईआरटी (NCERT) की बेसिक जानकारी इस समय काफी मदद करती है।

  • रोज OMR प्रैक्टिस करें

UPSC Prelims में टाइम मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसलिए रोज कम से कम एक मॉक टेस्ट या 50–100 सवाल हल करने की कोशिश करें। OMR शीट भरने की प्रैक्टिस भी जरूरी है ताकि परीक्षा के दिन गलती न हो।

  • करंट अफेयर्स पर फोकस रखें

पिछले एक साल के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, सरकारी योजनाएं, रिपोर्ट्स और पर्यावरण से जुड़े मुद्दे जरूर दोहराएं। करंट अफेयर्स पर इससे मजबूत पकड़ बनेगी।

  • नेगेटिव मार्किंग को समझें

प्रीलिम्स में हर गलत उत्तर पर अंक कटते हैं। इसलिए हर सवाल में अंदाजा लगाने से बचें। जिन सवालों में 50 प्रतिशत से ज्यादा भरोसा हो, उन्हीं को attempt करना बेहतर माना जाता है।

  • CSAT को हल्के में न लें

कई छात्र GS पर ज्यादा ध्यान देते हैं और CSAT को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में CSAT का स्तर कठिन हुआ है। रोज थोड़ा समय comprehension, reasoning और basic maths को दें।

  • नींद और रूटीन खराब न करें

आखिरी सप्ताह में देर रात तक पढ़ाई करने के बजाय अच्छी तरह से नींद लें। पर्याप्त नींद दिमाग को शांत और एक्टिव रखने में मदद करती है। ऐसे में आप रिवीजन और बाकी चीजों पर अच्छी तरह से ध्यान दे सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article