UPSC Pre Tips : यूपीएससी प्रीलिम्स से पहले कैसे मैनेज करें स्ट्रेस, IAS टॉपर ने बताए स्मार्ट रिवीजन के तरीके

यूपीएससी प्रीलिम्स की तारीख नजदीक आते ही छात्रों को ऐसा अहसास होने लगता है, मानो वे सब भूल रहे हैं। क्योंकि सिलेबस काफी बड़ा होता है और ऐसे में घबराहट की वजह से कैंडिडेट्स को ऐसा महसूस होता है कि वे चीजों को ठीक से याद नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यहां साल 2024 में 14वीं रैंक लाकर आईएएस अधिकारी बने अभिषेक वशिष्ठ ने छात्रों के लिए कुछ शानदार टिप्स शेयर किए हैं।

Authored by: कुसुम भट्टUpdated May 17 2026, 19:19 IST
छात्र याद रखें ये बातImage Credit : IStock01 / 08

छात्र याद रखें ये बात

उन्होंने बताया कि सबसे पहली बात जो छात्रों को याद रखनी है वो ये कि ये अहसास हर किसी को होता है। ऐसे में इस बात को लेकर ज्यादा तनाव न लें कि चीजें तुरंत आपके दिमाग में नहीं आ रही हैं। अगर आपने गंभीरता से तैयारी की है, तो आपको खुद पर भरोसा रखना चाहिए और यह आत्मविश्वास होना चाहिए कि आपने अच्छी तरह पढ़ाई की है।

आखिरी 10-15 दिन जरूरीImage Credit : IStock02 / 08

आखिरी 10-15 दिन जरूरी

अभिषेक बताते हैं कि आखिरी 10-15 दिन खुद को शांत और स्थिर रखने के बारे में ज्यादा होते हैं। इस स्टेप पर आपकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी होती है। अब आपका ध्यान सिर्फ अपनी घबराहट को कंट्रोल करने और मानसिक रूप से स्थिर रहने पर होना चाहिए। यही अहम बिंदु है।

आखिरी दिनों में ध्यान रखें ये बातेंImage Credit : IStock03 / 08

आखिरी दिनों में ध्यान रखें ये बातें

वे बताते हैं कि आखिरी दिनों में बहुत ज्यादा टेस्ट देने से बचें। पहले मैं कहता था कि प्रैक्टिस टेस्ट जरूरी होती हैं और वे होती भी हैं लेकिन आखिरी 10-15 दिनों में आपका ध्यान UPSC के पिछले वर्षों के सवालों को हल करने की तरफ ज्यादा होना चाहिए।

PYQs पर दें ध्यानImage Credit : IStock04 / 08

PYQs पर दें ध्यान

इसकी वजह ये है कि UPSC का सवाल बनाने का एक बहुत ही खास तरीका और भाषा होती है। जब आप इस स्टेप के दौरान PYQs की प्रैक्टिस करते हैं तो आप ये समझना शुरू कर देते हैं कि UPSC सवाल पूछता कैसे है, उन्हें ठीक से कैसे पढ़ा जाए और उन्हें हल करने का सही तरीका क्या है।

रिवीजन पर दें ध्यानImage Credit : IStock05 / 08

रिवीजन पर दें ध्यान

एक और जरूरी टिप्स ये है कि कुछ भी नया शुरू न करें। ये नए सब्जेक्ट्स को पढ़ने का समय नहीं है। आपने पहले से जो कुछ पढ़ा है उसे बार-बार दोहराएं। इस स्टेज पर दोहराना ही एकमात्र कुंजी है। आखिरी दिनों में आप जितना ज्यादा दोहराएंगे, परीक्षा के दौरान आपकी याद्दाश्त उतनी ही बेहतर रहेगी।

स्टैटिक सब्जेक्ट्स पर खास ध्यानImage Credit : IStock06 / 08

स्टैटिक सब्जेक्ट्स पर खास ध्यान

अभिषेक बताते हैं कि मुझे पर्सनली लगता है कि आपको स्टैटिक सब्जेक्ट्स पर ध्यान देना चाहिए। सिलेबस में कई विषय होते हैं लेकिन मुख्य स्टैटिक सब्जेक्ट्स जैसे राजव्यवस्था (Polity), अर्थशास्त्र (Economics), भूगोल (Geography), पर्यावरण (Environment), आधुनिक इतिहास (Modern History) पर खास ध्यान दें क्योंकि पेपर का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है।

CSAT को न करें नजरअंदाज Image Credit : IStock07 / 08

CSAT को न करें नजरअंदाज

एक और जरूरी बात है CSAT. कई लोग आखिरी दौर में CSAT को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आजकल CSAT लगातार मुश्किल होता जा रहा है और प्रीलिम्स पास करने में यह आसानी से निर्णायक फैक्टर बन सकता है। इसे पूरी तरह से नजरअंदाज न करें।

खुद पर भरोसा रखें08 / 08

खुद पर भरोसा रखें

वे बताते हैं कि जितना हो सके रिवीजन करें। खुद को शांत रखें और अपना कॉन्फिडेंस हाई रखें। आखिरी दिनों में यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। आपको ये मानना चाहिए कि आपकी तैयारी अच्छे स्तर पर है। घबराहट होना स्वाभाविक है लेकिन आपको खुद को पॉजिटिव रखना होगा और अपने आप पर भरोसा रखना होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!