एजुकेशन

School Closed 30 December: क्या कल बंद रहेंगे स्कूल? जानें 30 दिसंबर को स्कूल में छुट्टी है या नहीं

School Closed Tomorrow: कड़ाके की ठंड के चलते कई स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। हालांकि कई जगहों पर स्कूल अब भी खुले हुए हैं। ऐसे में पेरेंट्स और स्टूडेंट्स के मन में यही सवाल खड़ा हो रहा है कि कल यानी 30 दिसंबर को स्कूल खुले हैं या फिर बंद। इस लेख में जानिये कल यानी 30 दिसंबर को स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट रहता है। School Closed Tomorrow, 30 Secember School Closed

Image

30 December school closed

School Closed 30 December : ठंड और शीतलहर ने ऐसा कहर बरपा रखा है कि स्कूली बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अत्यधिक कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते कई जगहों पर स्कूल की छु्ट्टियों का ऐलान किया गया है। आज यानी 29 दिसंबर को कई जगहों पर स्कूल की छुट्टी घोषित की गई थी। ऐसे में बच्चे और पेरेंट्स दोनों ही ये जानना चाहते हैं कि क्या कल यानी 30 दिसंबर मंगलवार के दिन स्कूल खुले हैं या फिर बंद हैं। चलिये जानते हैं कल 30 दिसंबर को स्कूल की छुट्टी का क्या अपडेट रहता है। (30 december school closed, School Closed tomorrow)

UP School Closed or not tomorrow : कल यूपी में स्कूल बंद रहेंगे या खुले ?

ठंड और शीतलहर के चलते यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 दिसंबर को आदेश जारी किया है कि कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद किए जाएंगे। जो भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में यूपी में कल यानी 30 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल यहां 1 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिये गए हैं। School Closed in UP

(बिहार में कल क्या है स्कूलों की छुट्टी का अपडेट, Bihar School CLosed Tomorrow)

बिहार की बात करें तो यहां पटना में जिला प्रशासन ने कक्षा आठवीं से नीचे तक 30 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। ऐसे में कल यानी 30 दिसंबर को यहां पर स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 8वीं से नीचे छात्र छात्राओं की छुट्टी रहेगी। वहीं सीनियर क्लासेज के छात्र छात्राओं का संचालन सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 3:30 बजे तक किया जाएगा। गोपालगंज की बात करें तो यहां पर 9वीं से ऊपर की क्लासेज सुबह 10 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगी। छपरा में कक्षा 9वीं तक 31 दिसंबर तक क्लासेज बंद रहेंगी। वहीं 10वीं से ऊपर 10 बजे से लेकदर 4:30 के बीच तक चलेंगी।

सीतामढ़ी में 12वीं तक के सभी निजी, सरकारी और कोचिंग संस्थान 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। यानी कल यहां पर छुट्टी रहेगी। मोतिहारी में 1 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं जहानाबाद में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

(Delhi School Closed Tomorrow 30 December, दिल्ली में स्कूल की छुट्टी है या नहीं)

दिल्ली में 29 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छाया रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव के अधिकांश स्कूल पहले ही बंद हो चुके थे। नोएडा जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए एहतियात के तौर पर 29 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। दिल्ली नोएडा और गुड़गांव के कई स्कूल तो सर्दियों की छुट्टियों के लिए पहले ही बंद हो चुके हैं। पहले से तय शेड्यूल के हिसाब से रेगुलर क्लासेज नहीं लगेंगी। हालांकि कई स्कूलों में छुट्टी तय नहीं की गई है। ऐसे में सही तारीखों के लिए पेरेंट्स और छात्रों को स्कूलों का कैलेंडर देखना चाहिए।

दिल्ली में विंटर वेकेशन की बात करें तो ये 1 जनवरी से शुरू होगा। दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किया गया आधिकारिक एकेडमिक कैलेंडर साल में छुट्टियां तय करता है। कैलेंडर में सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी 2026 से शुरू होंगी।

(झारखंड में छुट्टी का क्या है अपडेट) Jharkhand School Closed News

झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड देखते हुए केजी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रखे गए हैं। (Jharkhand School Closed News) राज्य शिक्षा विभाग के अनुसार, सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में 26 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक विंटर वेकेशन घोषित किया गया है। साथ ही जनवरी 2026 की शुरुआत में क्लासेज दोबारा शुरू होंगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article