एजुकेशन

19 February Ko Kya Hai: 19 फरवरी को क्या है, जानें आज का इतिहास

19 February ko kya hai (19 फरवरी का इतिहास): 19 फरवरी इतिहास में इसलिए खास है कि यह कई महान हस्तियों का जन्मदिन का दिन है। देश के महान शासक हुए छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म इसी तारीख को हुआ था। इस दिन देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ था। नरम दल के नेता गोपाल कृष्ण गोखले गांधीजी के राजनीतिक गुरु थे।

Image

19 February ko kya hai

19 February ko kya hai (19 फरवरी का इतिहास): 19 फरवरी की तारीख इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण चीजों के लिए दर्ज है। यीह तारीख इसलिए खास है कि यह कई महान हस्तियों का जन्मदिन का दिन है, वहीं इस दिन हमने कई महान हस्तियों को खो दिया था। आपको बता दें कि देश के महान शासक हुए छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म भी 19 फरवरी को हुआ था। वहीं, इसी दिन देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ था। नरम दल के नेता गोपाल कृष्ण गोखले गांधीजी के राजनीतिक गुरु थे। चलिए नीचे विस्तार से जानते हैं 19 फरवरी के इतिहास के बारे में।

19 फरवरी को क्या है, जानें आज का इतिहास

1389: दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक द्वितीय की हत्या हुई।

1473: प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म।

1630: महानतम मराठा शासक और गुरिल्ला युद्ध के जन्म दाता शिवाजी का जन्म जुन्नेर में हुआ।

1719: मुगल शासक फर्रुखसियार की हत्या।

1891: अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में हुआ।

1895: हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ।

1915: महान स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन।

1956: भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन।

1978: प्रसिद्ध गायक पंकज मलिक का निधन हुआ।

1986: देश में पहली बार कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई।

1992: प्रसिद्ध भारतीय चित्रकारनारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन।

1993: हैती के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज डूबा।

1997: चीनी राजनीति के शिखर पुरुष देंग थ्याओं फिंग का निधन।

1999: डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।

2003: संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इकबाल शेख व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।

2004: कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।

2006: पाकिस्तान ने हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।

2019: हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और प्रमुख समकालीन आलोचक नामवर सिंह का निधन।

आज का इतिहास 19 फरवरी

बता दें कि 19 फरवरी 1984 में फिल और स्टीव माहरे-सलोम ओलंपिक में एक ही स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली पहली भाई जोड़ी बने। 1949 में कविता के लिए पहला बोलिंगन पुरस्कार अमेरिकी कवि एज्रा पाउंड को दिया गया। 1985 में ब्रिटिश धारावाहिक ईस्टएंडर्स का प्रीमियर बीबीसी पर हुआ।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article