Independence Day School Stage Decoration: स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही, देशभर के स्कूलों में 15 अगस्त को यादगार तरीके से मनाने के लिए उत्साह का संचार हो जाता है। इस साल, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के सार को उजागर करने वाले आकर्षक सजावट के विचारों से उत्सव की भावना को और बढ़ाएं। आपके स्कूल के माहौल को राष्ट्रीय एकता और उत्सव के प्रदर्शन में बदलने के कई तरीके हैं।
माहौल या डेकोरेशन जरूरी चीज है, इससे पता चलता है कि आप कहां है, क्यों है, किस लिए हैं, क्या करने वाले हैं, वास्तव में डेकोरेशन आपको उस माहौल को जीने के लिए उकसाता है। इसलिए जरूरी है कि आप इस स्वतंत्रता दिवस समारोह को प्रेरणादायक और आकर्षक बनाने के लिए इन नए और आकर्षक आइडिया को देखें
स्वतंत्रता और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक, एक बड़े झंडे के साथ जीवंत भारतीय स्वतंत्रता दिवस की सजावट दिखाएं
- इसके लिए आप बड़ी दफ्ती लेकर INDIA लिखें,
- उसे बारीकी से काटें
- अच्छे से तिरंगे से रंग डालें
- और बैकग्राउंड में कोई बैनर निकलवा सकते हैं:-

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर स्कूल स्टेज की सजावट
ये सबसे शानदार सजावट में से एक हो सकती है, और कोई खास खर्चा भी नहीं है
- आपको कागज पर केवल एक बार कबूतर बनाना है
- अब उसे दूसरे कागज पर रखकर जितने चाहें उतने कबूतर काट सकते हैं
- इन्हें तिरंगे से रंग डालें
- स्टेज पर बराबर दूरी से इन्हें लगा दें,
- और सेंट्रल में तीन रंग के कपड़े लेकर उससे आकृति बनाएं, या सीधा तिरंगा लगा दें

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर स्कूल स्टेज की सजावट
भारत के स्वतंत्रता दिवस के लिए उत्सवी सजावट, तिरंगे झंडों और पारंपरिक रूपांकनों से सजी, खुशी और देशभक्ति का संचार करती है।
ये काफी आसान होने वाला है-
- आप सीधे मार्केट से तिरंगे वाला स्टेज के लिए पर्दा ले सकते हैं
- आप क्रिएटिविटी दिखाने के लिए तिरंगे गुब्बारों से कुछ आकृति बना सकते हैं
- जैसे इस चित्र में गुब्बारों से पेड़ बनाया गया है
- चार पेड़ बना डालिए, और पूरे बैकग्राउंड पर गुब्बारों का बॉर्डर बना दीजिए

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर स्कूल स्टेज की सजावट
ये दिखने में कठिन लग रहा होगा लेकिन ये बहुत आसान है-
- आप स्टेज के आकार के हिसाब से बीचोबीच तिरंगा लगाइये
- अब दोनों तरफ क्रांतिकारियों की फोटो लगाइये
- और फोटो के पीछे केसरिया रंग का बैकग्राउंड कर दीजिए

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर स्कूल स्टेज की सजावट
आप चाहें तो दफ्ती या थर्माकोल से INDIA लिख कर उसे अच्छे से काट लें
- कटआउट निकालने के बाद उसे कलर करें
- बैकग्राउंड में विशाल अशोक चक्र को दिखाएं

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर स्कूल स्टेज की सजावट
