एजुकेशन

15 August Drawing Competition 2025: इस स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं सबसे आसान ड्राइंग, टीचर देंगे फुल मार्क्स

15 August Drawing Competition 2025: इस 15 अगस्त को भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस आ रहा है, इसलिए यहां छात्रों को प्रेरित करने के लिए कुछ रचनात्मक पोस्टर आइडिया दिए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप Drawing Competition में अव्वल लेवल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

Image

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

15 August Drawing Competition 2025: 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है, 1947 में इसी दिन भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी, आजाद मुल्क में सांस लेना सबसे बड़ी राहत है, ऐसे में देशभर के स्कूलों में तरह तरह के कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, इस शुभ अवसर पर छात्रों को इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है, इन्हीं प्रतियोगिताओं में से एक होती है Drawing Competition, चलिए आज कुछ ऐसे आसान आइडिया को जानेंगे, जिनके अभ्यास से आप अपने टीचर को प्रभावित कर सकते हैं

हर साल 15 August Drawing Competition होता है, लेकिन इसके अलावा स्कूल और कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थानों में रंगोली बनाने और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।

अगर आप एक छात्र या अभिभावक हैं और संबंधित स्कूल में कोई बच्चा Drawing Competition में भाग लेता है, तो उसके प्रोजेक्ट को प्रेरित करने के लिए यहां कुछ विचार दिए गए हैं:

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

1 - आप एक ऐसी ड्राइंग बना सकते हैं, जिसमें कुछ दो से तीन लोग झंडे को सलामी दे रहे हैं, बैकग्राउंड में आप गांव का सीन या स्‍कूल स्‍टेज भी दिखा सकते है।

ऐसी ड्राइंग आजाद भारत को दिखाती है।

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

2 - यहां आप दो बेहतरीन आइडिया पाएंगे

आप चाहें तो एक बच्‍चे को खुशी से दौड़ता हुए दिखाइये, और उसके हाथ में झंडा हो, जो अच्छे से लहरा रहा हो

  • आप इसमें पीछे गांव का परिदृश्य दिखाइये।
  • दूसरा चित्र भी मिलता जुलता है
  • इसमें बच्चे को काला स्‍केच किया गया है जबकि तिरंगे को रंग में दिखाना जरूरी है।
  • ये ब्‍लैक एंड व्‍हाइट कॉम्बिनेशन सबसे अच्‍छे चित्रों में से एक हो सकता है।
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

3 - यहां भी आप दो फोटो आइडिया पाएंगे

  • पहला काफी यूनीक है, इसमें गांधी जी को पेड़ के नीचे दिखाया गया है, और पेड़ की पत्तियों को तिरंगे में दिखाया गया है, जो कि इसे यूनीक बनाता है।
  • दूसरा फोटो भी काफी अलग है, यहां आप भारतीय वीरों का स्‍केच बनाइये, लेकिन इसे ब्लैक शैडो में दिखाइये, जो कि तिरंगे को सलामी दे रहे हों, ये देशभक्ति का सबसे अच्‍छा ड्राइंग हो सकता है।
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

4 - चौथे फोटो में भी आप दो आइडिया पाएंगे

  • या तो आप भारतीय क्रांतिकाारियों को दिखाएं, खास बात ये है कि आप जिसका चेहरा आसानी से बना सकते हैं, उसी का चेहरा बनाएं, और ऊपर की तरफ भारत माता को विशाल रूप में दिखाएं।
  • या आप एक बच्चे को स्‍केच बनाते या पेंटिंग बनाते हुए भी दिखा सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

5 - ये आखिरी आइडिया है

  • आप भारत माता की विशाल व जबरदस्‍त फोटो बनाइये, इसे तिरंगे से रंगिए
  • या कई धर्मा के निशान को दिखाइये, ताकि भारत की एकता को देखा जा सके।
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर यूनीक व आसान ड्राइंग्स

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article