Famous Slogans on Independence Day in Hindi: भारत 15 अगस्त, 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह ऐतिहासिक अवसर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एक चिरस्थायी संघर्ष के अंत का सम्मान करता है। इस अवसर पर आपको उन प्रसिद्ध नारों के बारे में जरूर जानना या पढ़ना चाहिए, जिन्होंने सभी देशभक्तों को अंग्रेजों के जुल्म न सहने का साहस दिया, और आजादी के खिलाफ लड़ाई लड़ने की मसाल थमाई।
स्वतंत्रता दिवस के दिन हमें उन वीरों या क्रांतिकारियों को जरूर याद करना चाहिए, जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिन्होंने देश की आजादी के सामने मां पिता का प्यार दुलार ठुकरा दिया, (Independence Day 2025 Slogan) जिन्होंने सिर्फ और सिर्फ एक सपना देखा वो था आजाद भारत का।
देश की आजादी की लड़ाई के उस दौर में कई ऐसे नारे रहे, जिन्होंने देशवासियों को आपस में बांधा, जिन्होंने देशभक्ति भाव पैदा किया, जिन्होंने आजादी का महत्व समझाया और (Independence Day Slogans for Students) जिन्होंने ऐसा जोश भरा कि देश को आजादी दिलाने के बाद ही कदम रोके। इन्हीं में से कुछ नारों को यहां बताया जा रहा है,
अगर आप स्कूली छात्र हैं, और स्कूल में होने वाली किसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हैं, (Independence Day Slogan Writing)जैसे स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर निबंध, स्वतंत्रता दिवस पर पंक्ति इत्यादि....तो यहां आप इन नारों का जिक्र कर सकते हैं।
1. वंदे मातरम : बंकिमचंद्र चटर्जी
2. सत्यमेव जयते: पंडित मदनमोहन मालवीय
3. इंकलाब जिंदाबाद: भगत सिंह
4. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस
5. जय हिंद: नेताजी सुभाष चंद्र बोस
6. स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा: बाल गंगाधर तिलक
7. सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी ये गुलसितां हमारा: अल्लामा इकबाल
8. सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है- रामप्रसाद बिस्मिल
9. आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे: चंद्र शेखर आजाद
10. विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा" - श्याम लाल गुप्ता
11. अब भी जिसका खून न खौला खून नहीं वो पानी है.... जो ना आए देश के काम वो बेकार जवानी है" - चंद्रशेखर आजाद
