दिल्ली

Delhi: डिनर के लिए घर से निकला युवक, सुबह घरवालों को मिली मौत की खबर; जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में 20 वर्षीय सुमित की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। सुमित देर रात किसी परिचित के लिए खाना लेकर घर से निकला था, लेकिन अगली सुबह परिवार को उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और हत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Image

सुल्तानपुरी में युवक की हत्या का चौंकाने वाला मामला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sultanpuri Stabbing Incident: बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 20 वर्षीय सुमित की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुमित देर रात किसी परिचित के लिए खाना लेकर घर से निकला था, लेकिन अगली सुबह उसके परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। घटना स्थल घर से कुछ दूरी पर ही था। सूचना मिलते ही सुल्तानपुरी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि, 8 दिसंबर 2025 को नमोकार हॉस्पिटल, एबी ब्लॉक के पास एक अचेत व्यक्ति पड़े होने की सूचना पीसीआर के जरिए सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन को मिली। SHO और टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां उन्हें सुमित का शव मिला। सुमित का MLC तैयार करवाकर शव को SGM हॉस्पिटल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, सुमित 10वीं पास था और नौकरी की तलाश में था। उसके माता-पिता एक निजी कंपनी में हाउसकीपिंग का काम करते हैं। फिलहाल हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है। संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article