Delhi Weather: दिल्ली में अभी और सताएगी ठंड, इस दिन से फिर गिरेगा पारा; पालम रहा सबसे ठंडा
- Authored by: Pooja Kumari
- Updated Dec 7, 2025, 08:04 AM IST
Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अपना जोर दिखा रही है। साथ ही प्रदूषण का प्रकोप भी जारी है। शनिवार को दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका पालम रहा। आइए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा:
आज दिल्ली का मौसम
Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 December-2025: दिल्ली-एनसीआर में एक तरफ ठंड का सितम जारी है। दूसरी तरफ प्रदूषित हवा से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आज भी राजधानी में एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रात में ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। शनिवार को दिल्ली में दिन और रात का पारा भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि एक दिन पहले की तुलना में थोड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिल्ली में दिसंबर की इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। जिसके कारण तापमान में हल्का इजाफा भी हो रहा है। मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
दिल्ली में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध भी छाई हुई है। दिन में धूप निकलने के भी आसार हैं। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। सोमवार यानी 8 दिसंबर को मौसम फिर से साफ हो जाएगा। हालांकि सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में कितना रहा तापमान
दिल्ली में शनिवार को सुबह के समय कई इलाकों में धुंध छाई रही। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धुंध हट गई और दिनभर अच्छी धूप खिली रही। इस दौरान ठंडी हवाओं का सिलसिला भी जारी रहा। जिसके कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 0.7 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका पालम रहा। जहां का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा।