दिल्ली

दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का दौरा; इन रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, घर से निकलने से पहले देखें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के लिए दिल्ली पहुंचे। उनके दौरे के चलते राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और पार्किंग नियमों का पालन करने की सलाह दी है। ऐसे में यहां देखिए आज की ट्रैफिक एडवाइजरी।

दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का दौरा; इन रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, घर से निकलने से पहले देखें एडवाइजरी

दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का दौरा; इन रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, घर से निकलने से पहले देखें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर, बृहस्पतिवार को अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के लिए दिल्ली पहुंचे। उनकी मुख्य गतिविधियां शुक्रवार को आयोजित की जाएंगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं। सुबह पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोपहर को वह भारत मंडपम में फिक्की के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और शाम को राष्ट्रपति भवन में भारत सरकार की ओर से आयोजित राज्य भोज में उपस्थित होंगे। रात्रि करीब 9 बजे पुतिन भारत से प्रस्थान करेंगे। इस दौरान 5 दिसंबर, शुक्रवार को कई मार्गों में बदलाव किया गया है, इसलिए आज आपको घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर देखनी चाहिए। दौरे के चलते राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा, इसलिए पुलिस ने इन मार्गों से बचने की सलाह दी है।

क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी?

शुक्रवार सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनपी और जनपथ रोड पर किसी भी वाहन के रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इन सड़कों पर पार्क की गई गाड़ियों को टो किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टो की गई गाड़ियों को काली बाड़ी मंदिर मार्ग और भैरों मंदिर के सामने स्थित ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा। इसके अलावा, वंदेमातरम मार्ग-साइमन बोलिवर मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सैन मार्टिन-मानस क्रॉसिंग, सैन मार्टिन-एबीएचएम क्रॉसिंग, सैन मार्टिन अभय क्रॉसिंग, सुनहरी मस्जिद और रेल भवन पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। एडवाइजरी में खास तौर पर सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनपी और जनपथ रोड से बचने की सलाह दी गई है। यात्रियों को वंदेमातरम मार्ग, यशवंत प्लेस, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग और रायसीना रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जनपथ रोड, विंडसर प्लेस, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड और डब्ल्यू-पॉइंट पर किसी भी वाहन के रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान जनपथ टालस्टाय मार्ग, टालस्टाय केजी मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर बाराखंबा रोड, सुनहरी मस्जिद और रेल भवन पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इस समय डीडीयू मार्ग, आसफ अली रोड, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड और रफी मार्ग जैसे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

दोपहर में यहां रहेगा डायवर्जन लागू

दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक जनपथ रोड, विंडसर प्लेस, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू-पॉइंट, मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर किसी भी वाहन के रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान जनपथ टालस्टाय मार्ग, टालस्टाय केजी मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर बाराखंबा रोड, डब्ल्यू-पॉइंट, एमएलएनपी, क्यू-पॉइंट, सुनहरी मस्जिद रोड, क्लैरिज होटल, अकबर रोड, मान सिंह रोड, एनएससीआई क्लब मथुरा रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इस समय पृथ्वी राज रोड, डीडीयू मार्ग, आसफ अली रोड और मौलाना आजाद रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

शाम को भी रहेगी नो पार्किंग

शाम 05:00 बजे से रात 09:00 बजे तक मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनपी और जनपथ रोड पर किसी भी वाहन के रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इस समय वंदेमातरम मार्ग-साइमन बोलिवर मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सैन मार्टिन-मानस क्रॉसिंग, सैन मार्टिन-एबीएचएम क्रॉसिंग, सैन मार्टिन अभय क्रॉसिंग, सुनहरी मस्जिद और रेल भवन पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वंदेमातरम मार्ग, यशवंत प्लेस, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड और रफी मार्ग जैसे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा, सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक इन मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा, इसलिए इन रास्तों से बचकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना बेहतर रहेगा। पार्किंग केवल निर्धारित क्षेत्रों में ही की जा सकती है। विशेष रूप से बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और रिंग रोड पर हनुमान सेतु–शांति वन से राजघाट, आईपी फ्लाईओवर से प्रगति मैदान सुरंग और निषाद राज मार्ग, आईपी मार्ग (दोनों कैरिजवे) तक वाहन पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी ड्राइवरों और यात्रियों से अनुरोध है कि यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और खासकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के लिए यात्रा की योजना पहले से बना लें।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article