Yamuna River: 2025 तक यमुना को साफ करने का लक्ष्य, दिल्ली सरकार के ये हैं 6 एक्शन प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2021, 12:34 PM IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फरवरी 2025 तक यमुना नदी पूरी तरह साफ हो जाएगी। कुछ खास उपायों का जिक्र करते हुए कहा कि वो खुद इस महाअभियान की समीक्षा कर रहे हैं।

Yamuna River: 2025 तक यमुना को साफ करने का लक्ष्य, दिल्ली सरकार के ये हैं 6 एक्शन प्लान

दिल्ली में अगर आप यमुना नदी पर बने किसी पुल से गुजरें तो नाक पर हाथ रखना पड़ता है। दिमाग में कई तरह के सवाल आते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है। सरकारें बदलती गईं लेकिन यमुना साफ नहीं हुई। हाल ही में छठ के मौके पर एक तस्वीर सामने आई जिसमें कुछ महिलाएं फोम युक्त पानी में खड़ी होकर सूर्य देवता को अर्घ दे रही थीं। लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की माने तो फरवरी 2025 तक यमुना साफ हो जाएगी और ना सिर्फ वो डुबकी लगाएंगे बल्कि आम लोगों को भी डुबकी लगवाएंगे।

फरवरी 2025 तक यमुना पूरी तरह साफ
यमुना नदी के संबंध में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में तो कुछ हुआ नहीं। लेकिन उनकी तरफ से प्रयास जारी है। वो चाहते हैं कि यमुना का पानी आचमन के योग्य बन सके और उसके लिए वो 6 एक्शन प्लान पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो खुद यमुना सफाई अभियान को मॉनीटर कर रहे हैं। हर एक महीने का प्लान है कि कब क्या किया जाएगा


दिल्ली सरकार के 6 एक्शन प्लान

  1. नए सीवर प्लांट को लगाया जाएगा।मौजूद प्लांट में प्रयोग की जाने वाली तकनीक को इस्तेमाल करेंगे।10 बटा 10 की तकनीक पर काम कर रहे हैं
  2. इंडस्टी को अपने वेस्ट को ट्रीटमेंट प्लांट को भेजना होगा। ऐसा नहीं करने वाले उद्योग को बंद किया जाएगा। 
  3. झुग्गी झोपड़ी में जनसुविधा केंद्रों से निकलने वाले वेस्ट को सीवर में डाला जाएगा
  4. गंदे नालों की सफाई वहीं करेंगे। 
  5. जिन लोगों ने सीवर के कनेक्शन नहीं लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा इसके साथ ही सरकार खुद ही सीवर से घर को जोड़ दिया जाएगा। 
  6. मौजूद सीवर नेटवर्क को डीसिल्ट किया जाएगा।   

बीजेपी ने साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान पर बीजेपी की तरफ से तुरंत प्रतिक्रिया आई। बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा कि इस सरकार को झूठ बोलने की आदत पड़ चुकी है। जब दिल्ली को सरकार की जरूरत होती है तो उसका मुखिया दिल्ली छोड़कर भाग जाता है। पिछले सात साल से केजरीवाल जी की यही भाषा है।

End of Article