Delhi News: ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर से भागकर आई नाबालिग से स्टेशन के पास गैंगरेप, दोनों दरिंदे गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 03:17 PM IST

Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुजरात से अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ भागकर आई किशोरी के साथ स्‍टेशन पर पानी बेचने वाले दो युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 Delhi News: ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर से भागकर आई नाबालिग से स्टेशन के पास गैंगरेप, दोनों दरिंदे गिरफ्तार
Photo Credit: Representative Image

Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेप के दोनों आरोपी स्‍टेशन पर पानी की बोतल बेचते हैं, वहीं पीड़ित किशोरी गुजरात की रहने वाली है और अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ घर से भाग कर दिल्‍ली आई थी। कुछ दिन दिल्‍ली और यूपी में रहने के बाद दोनों रात को नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पहुंचे थे, जहां पर किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और ब्‍वॉयफ्रेंड लड़की को स्‍टेशन पर छोड़कर चला गया। स्टेशन पर लड़की को अकेला देख दोनों दरिंदे किशोरी के पास पहुंचे और उसे गुजरात की ट्रेन पकड़ने का झांसा देकर अपने साथ तिलक ब्रिज स्टेशन के पास ले गए और गैंग रेप किया।

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने किशोरी को बंधक बनाकर रात भर उसके साथ दरिंदगी की। वहीं उसका ब्‍वॉयफ्रेंड स्‍टेशन पर लड़की को ढूंढता रहा। दोनों आरोपी सुबह तड़के किशोरी को लेकर नई दिल्ली स्टेशन के अजमेरी गेट पहुंचे तो वहां किशोरी की मुलाकात अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से हो गई। जिसके बाद पीड़िता ने उसे उसे पूरी घटना के बारे में बता दिया। इस पर ब्‍वॉयफ्रेंड दोनों से लड़ने लगा। तभी वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने पहुंचे तो किशोरी ने उनको भी सारी बात बता दी। जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ नई दिल्ली रेलवे थाना में मामला दर्ज किया है।

ब्‍वॉयफ्रेंड पर गुजरात में अगवा करने का मामला दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने यह बताया कि किशोरी और उसके ब्‍वॉयफ्रेंड गुजरात से भाग कर आए थे, इसलिए लड़की के परिजनों ने उसके ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ वहां पर बेटी को अगवा करने का मामला दर्ज कराया है। गुजरात पुलिस अभी मामले की जांच कर ही रही थी कि, यहां पर किशोरी के साथ यह घटना हो गई। बहरहाल, दिल्ली पुलिस ने किशोरी के साथ हुई घटना की जानकारी गुजरात पुलिस को भी दे दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस गैंगरेप के मुख्य आरोपियों की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी हरदीप और यूपी के आगरा निवासी राहुल के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

End of Article