Delhi MCD by-election : मतदान के चार घंटे बाद 11:30 तक कुल मतदान प्रतिशत 20.38% हुआ है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2021, 01:19 PM IST

Voting in Five Municipal wards Delhi: दिल्ली के पांच नगरपालिका वार्डों में आज वोटिंग हो रही है लोग उम्मीदवार को चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।

Delhi MCD by-election : मतदान के चार घंटे बाद 11:30 तक कुल मतदान प्रतिशत 20.38% हुआ है

मतदान के चार घंटे बाद दोपहर 1 बजे तक 11:30 तक कुल मतदान प्रतिशत 20.38 फीसदी हुआ है। कल्याणपुरी में अब तक सबसे ज्यादा 25% वोट पड़े हैं। सबसे कम मतदाता 15.13% शालीमार बाग में हुआ है। गौर हो कि उपचुनाव को AAP के लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि AAP के टिकट पर पार्षदों के चुनाव लड़ने और विधान सभा चुनाव जीतने के बाद चार सीटें खाली हो गई थीं।

भाजपा पार्षद रेणु जाजू की मौत के बाद पांचवीं सीट यानी शालीमार बाग खाली हो गई थी।सभी सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने के लिए सारी व्यवस्था कर ली गई है।

दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए रविवार सुबह मतदान आरंभ हो गया। मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। तीनों ने कोविड-19 महामारी के बीच हो रहे इस चुनाव में अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया है।

जिन पांच वार्डों में उपचुनाव कराए जाएंगे वे वार्ड नंबर 32 एन, (रोहिणी-सी); वार्ड नंबर 62 एन, (शालीमार बाग उत्तर) उत्तरी दिल्ली में और वार्ड नंबर 02-ई (त्रिलोकपुरी); वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) पूर्वी दिल्ली में।

तीन मार्च को इन उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव के लिए कुल 70 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इनमें समान उम्मीदवारों के लिए डुप्लीकेट नामांकन शामिल हैं। इस बीच, कांग्रेस और भाजपा को भी इस चुनाव से अच्छी उम्मीद है।

इसे निकाय चुनावों से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है

मतदान का समय सुबह 7 से शाम 5.30 बजे तक का रखा गया है, दिल्ली नगर निगम के उपचुनावों को 2022 की शुरुआत में तीनों नगर निगमों के लिए होने वाले निकाय चुनावों से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। गौर हो कि इस चुनाव को लेकर आप, भाजपा और कांग्रेस पार्टी अपनी ताकत झोंके हुए हैं क्योंकि ये उनकी प्रतिष्ठा का सवाल है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीलमपुर, कोंडली और त्रिलोकपुरी इलाके में रोड शो किया और लोगों से पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की।

End of Article