Bulldozer in Jahangirpuri: दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चलेगा 'बुलडोजर', MCD ने दिल्ली पुलिस से मांगे जवान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 06:09 AM IST

दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी निगम के महापौर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। जिससे माना जा रहा है कि बुधवार को यहां पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Bulldozer in Jahangirpuri: दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चलेगा 'बुलडोजर', MCD ने दिल्ली पुलिस से मांगे जवान

illegal construction of Jahangirpuri: दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर 20 अप्रैल यानी बुधवार को बुलडोजर चल सकता है, क्योंकि दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली के महापौर और कमिश्नर को पत्र लिखा है। उस पत्र में लिखा कि 6 अप्रैल 2022 को हनुमान जयंती के अवसर पर दिल्ली के जहांगीपुरी इलाके में निकाली गई शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव कर दंगा किया था। वहीं बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हए कहा कि वहां के विधायक और पार्षद की मिलीभगत से उन दंगाईयों को संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते जहांगीपुरी इलाके में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी महापौर राजा इकबाल को पत्र लिखकर कहा कि दंगाइयों द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया जाए। वहीं इसपर दिल्ली उत्तरी नगर निगम ने कल अतिक्रमण के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है। 

..."जिसके चलते वहां पर बवाल होने की पूरी संभावना है"

यानि की बुधवार 20 अप्रैल को जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलने से वहां के लोगों में नाराजगी होगी ( जिन्होंने अतिक्रमण किया हुआ है) , जिसके चलते वहां पर बवाल होने की पूरी संभावना है। आपको बतादें कि जहांगीरपुरी में ज्यादातर बंगाल और रोहिंग्या अवैध निर्माण करके वहां पर रह रहे है। 

कबाड़े और अन्य चीजों को रखकर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था

जहांगीरपुरी दंगा होने के बाद दिल्ली नगर निगम पर लगातार  सवाल खड़े हो रहे थे कि वहां  मकान के साथ-साथ रोड़ पर कबाड़े और अन्य चीजों को रखकर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। जब से इसपर नगर निगम ने क्यों एक्शन नही लिया था। लेकिन अब दिल्ली बीजेपी ने दिल्ली उत्तरी निगम और कमिश्नर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाने को कहा है।

End of Article