क्राइम

Karnataka में शराबी पति की बेरहमी से हत्या, बीवी ने गला घोंटा फिर पत्थर से चेहरा कूचा; बॉडी को 2 हिस्सों में काटा

कर्नाटक के बेलगावी में महिला ने अपने शराबी पति की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पति की गला दबाकर हत्या की फिर पत्थर से चेहरे को कुचल दिया और शव को दो टुकड़ों में काट दिया।

Image

Karnataka में शराबी पति की बेरहमी से हत्या, बीवी ने गला घोंटा फिर पत्थर से चेहरा कूचा; बॉडी को 2 हिस्सों में काटा

कर्नाटक: बेलगावी में एक महिला को अपने शराबी पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले अपने पति का गला घोंटा, फिर पत्थर से उसका चेहरा कुचला और फिर शव को दो टुकड़ों में काटकर घर से काफी दूर फेंक दिया। बेलगावी के पुलिस अधीक्षक भीमाशंकर गुलेड़ के अनुसार, 40 वर्षीय श्रीमंथा इटनाली के शव के टुकड़े 10 दिसंबर को बेलगावी के चिक्कोडी तालुक के उमरानी गांव में पाए गए।

महिला ने पुलिस को किया गुमराह

एसपी ने बताया कि उसकी पत्नी सावित्री को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। शुरू में वह सहमत नहीं हुई, लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि महिला ने पहले उसका गला घोंटा और जब वह बेहोश हो गया, तो उसने पास में पड़े एक पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया। इसके बाद उसने पत्थर को कुएं में फेंक दिया। महिला ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे दो टुकड़ों में काट दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह एकदम शांत रही। जब हत्या का पता चला तो पुलिस ने पत्नी को शक के दायरे में लेते हुए पूछताछ शुरू की। हालांकि, वह अपने हाव भाव छिपाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या का खुलासा किया। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article