क्राइम

बीवी के थे अवैध संबंध, प्रेमी से पति का हो गया आमना-सामना; इश्क में अंधी महिला ने रची खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में होली के दिन महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का एंगल देने के लिए उसे मारकर पंखे से लटका दिया।

Image

अमरोहा में बीवी ने की पति की हत्या (फोटो-AI)

अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसके प्रेमी की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, अवैध संबंधों के विवाद में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बुरी मौत दी।

प्रेमी बबलू ने हत्या को दिया अंजाम

गंगा के टापू में बसे दारानगर गांव निवासी ओमपाल की मौत के मामले में उसके छोटे भाई जोगेश की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी कल्लो और उसके प्रेमी बबलू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि कल्लो का बबलू के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका ओमपाल विरोध करता था। कई बार प्रेमी महिला से मिलने के लिए आता देखा गया, जिसकी पति को पूरी जानकारी थी। लिहाजा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया।

प्रेम संबंधों का विरोध करने पर कहासुनी

बताया जा रहा है कि होली के दिन बबलू गांव आया था। इस दौरान ओमपाल और बबलू के बीच कहासुनी भी हुई थी, जिसमें बबलू ने ओमपाल को धमकी भी दी थी। आरोप है कि बुधवार रात दोनों ने मिलकर ओमपाल की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को पंखे से लटका दिया।

मंडी धनौरा सर्किल की सीओ अंजली कटारिया ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार प्रेमी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article