क्राइम

बंगाल के 'JCB' की काली करतूत! बीच सड़क महिला और उसके दोस्ती को दी 'तालिबानी सजा'; भीड़ देखती रही तमाशा

इस घटना को लेकर इस्लामपुर के पुलिस अधीक्षक जोबी थॉमस के ने पीटीआई को बताया कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप देखी और सत्यापन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

Image

पश्चिम बंगाल में दबंग ने दी लड़की को तालिबानी सजा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बंगाल में चल रहा है कंगारू कोर्ट
  • अवैध संबंध के शक में महिला की बीच सड़क पर पिटाई
  • दबंग ने भीड़ के सामने महिला और उसके साथी को पिटा

पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हिंसा होना आम बात होता दिख रहा है। ममता बनर्जी की सरकार लाख दावे करे लेकिन वास्तविकता जो निकलकर सामने आ रही है, वो महिलाओं की स्थिति और दबगों की दबंगई दोनों की असलियत को उजागर करता है। पश्चिम बंगाल में जेसीबी के नाम से मशहूर एक शख्स खुलआम तालिबानी सजा देता है, भीड़ के सामने लोगों को मारता है। इसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है वीडियो में

विपक्षी दलों सीपीएम और बीजेपी ने कहा है कि यह वीडियो उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का है। इसमें पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक में खुली सड़कों पर कंगारू कोर्ट में जेसीबी एक जोड़े की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा था। एक आदमी एक महिला को बार-बार लाठी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि भीड़ चुपचाप देख रही है। वह दर्द से चिल्लाती है, लेकिन हमला जारी रहता है। फिर वह एक आदमी की ओर मुड़ता है और उसे मारना शुरू कर देता है। भीड़ के अधिकांश सदस्य, हमले को रोकने की कोशिश करने के बजाय, हमलावर की मदद करते दिखते हैं। आदमी महिला को उसके बालों से पकड़ता है और उसे लात मारता है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पीड़ित महिला को जेसीबी ने विवाहेतर संबंध के आरोप में बुलाया था। जिस युवक के साथ पीड़ित महिला के संबंध होने का आरोप है, उसे भी उसी कंगारू कोर्ट में जेसीबी ने बेरहमी से पीटा।

भाजपा ने टीएमसी को घेरा

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- "यह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन का घिनौना चेहरा है। वीडियो में जो आदमी एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है... वह अपनी 'इंसाफ' सभा के जरिए त्वरित न्याय देने के लिए मशहूर है और चोपड़ा विधायक हमीदुर रहमान का करीबी सहयोगी है।"

आरोपी जेसीबी गिरफ्तार

चोपड़ा ब्लॉक में विवाहेतर संबंध के आराेप में एक जोड़े की पिटाई करने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता तेजमुल उर्फ जेसीबी को रविवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को चोपड़ा से गिरफ्तार कर इस्लामपुर थाने लाया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article