देश

Mathura Water Tank: मथुरा में बनने के 3 साल बाद ही गिरी पानी की टंकी, चपेट में आए कई घर, 12 घायल

Mathura Water Tank: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बनने के तीन साल के भीतर ही एक पानी की टंकी गिर गई है। जिसमें कई लोग दब गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Image

मथुरा में गिरी पानी की टंकी

KEY HIGHLIGHTS
  • मथुरा के कृष्णा विहार में गिरी पानी की टंकी
  • पानी की टंकी गिरने के कारण कई घर क्षतिग्रस्त
  • घायलों को करवाया गया है अस्पताल में भर्ती

Mathura Water Tank: मथुरा में पानी की टंकी गिरने से कई घर उसकी चपेट में हो गए। जिसके कारण कई घरों की क्षति पहुंची है। पानी की टंकी गिरने से मथुरा में 12 लोग घायल हो गए हैं। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है।

मथुरा में कहां गिरी पानी की टंकी

मथुरा नगर में रविवार शाम एक आवासीय कॉलोनी की टंकी अचानक ढह गयी, जिससे कई मकान उसके मलबे की चपेट में आ गये और घटना में कम से कम 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब छह बजे बीएसए डिग्री कॉलेज के पीछे उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा विकसित कॉलोनी कृष्णा विहार की है जब सामान्य बूंदाबांदी के बीच पानी की टंकी अचानक ढह गयी। उसने बताया कि टंकी के मलबे की चपेट में आसपास के कई मकान भी आ गए, जिससे उनमें रहने वाले और वहां गली में खेल रहे कुछ बच्चे भी टंकी और मकानों के मलबे में दब गए।

बचाव कार्य जारी

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचीं पुलिस और दमकलकर्मियों की टीम अब तक 12 घायलों को मलबे में से निकाल चुकी है जिनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिस के अलावा राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग आदि की टीम मुस्तैदी से बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

2021 में ही बनी थी पानी की टंकी

जिलाधिकारी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौके पर बचाव और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। राजस्व विभाग प्रभावित परिवारों को भोजन और रहने की सुविधा मुहैया कराने का काम कर रहा है। जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘टंकी का निर्माण 2021 में ही पूरा हुआ था। ऐसे में केवल तीन वर्ष में ही टंकी का इस प्रकार ढह जाना कई प्रकार के सवाल खड़े करता है, जिनकी जांच कराई जाएगी।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article