क्राइम

क्या बैड टच वाला बाबा चैतन्यानंद चलाता था सेक्स रैकेट? हो रहे कई खुलासे, इस चैट ने किया बेनकाब

बाबा की जितनी भी चैट वायरल हुई है, उसके चैट करने का समय देर रात का है जब छात्राएं सोने के लिए अपने हॉस्टल में चली जाती थी। पुलिस को दी गई शिकायत में यह बात सामने आई थी की चैतन्यानंद छात्रों को अश्लील मैसेज भेजता था....

Image

बाबा चैतन्यानंदा को लेकर कई खुलासे

Baba Chaitanyananda: क्या बेड टच वाला बाबा चैतन्यानंद सेक्स रैकेट चलाता था? ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इस बात का खुलासा कर रही है वह चैट जो बाबा अपने निजी नंबर से छात्रों के साथ करता था। दिल्ली पुलिस को कई ऐसी चैट मिली है जिसमें चैतन्यानंद छात्रों से अपने दोस्तों के लिए सेक्स फेवर मांगता हुआ नजर आ रहा है। ऐसी ही एक ऐसी चैट वायरल हुई है जिसमें अश्लील बाबा अपने दोस्तों के लिए छात्रों से सेक्स पार्टनर खोजने की बात कर रहा है।

बाबा की चैट से खुलासे

बाबा चैतन्यानंद : tomorrow evening at 9PM tomorrow... or at 5PM (कल शाम 9 बजे या 5 बजे )

स्टूडेंट: Sure (पक्का)

स्टूडेंट: 5pm I'll call you (5 बजे कॉल करूंगा)

देर रात 12:31 AM बाबा- One Dubai Sheikh wants to a sex parter, do you have any nice Freind? (दुबई का एक शेख सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारा कोई अच्छा दोस्त है।)

स्टूडेंट: Koi nahi hai (कोई नहीं है)

बाबा : How it's possible? (ये कैसे संभव है)

स्टूडेंट: I don't know (मुझे नहीं पता)

देर रात 12:36 AM बाबा चैतन्यानंद- Your any class mate? (तुम्हारा कोई क्लासमेट)

देर रात बाबा 12:36 AM बाबा: Junior (जूनियर)

छात्राओं से अश्लील बातें करता था बाबा चैतन्यानंद

बाबा की जितनी भी चैट वायरल हुई है, उसके चैट करने का समय देर रात का है जब छात्राएं सोने के लिए अपने हॉस्टल में चली जाती थी। पुलिस को दी गई शिकायत में यह बात सामने आई थी की चैतन्यानंद छात्रों को अश्लील मैसेज भेजता था और उनके साथ अश्लील चैट करता था। इन वायरल चैट्स ने इस बात को सही साबित किया है की एक इंस्टीट्यूट के संचालक का वेश धरकर यह फर्जी बाबा किस तरह से छात्रों को टॉर्चर करता था।

बाबा से पूछताछ का सिलसिला

दिल्ली में एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती से मंगलवार को उसकी दो महिला सहयोगियों के साथ बैठाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चैतन्यानंद की इन महिला सहयोगियों ने कथित तौर पर पीड़ितों को धमकाया था और उन पर चैतन्यानंद की ओर से भेजे गए अश्लील संदेश डिलीट करने का दबाव बनाया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके फोन में एयरहोस्टेस के साथ उसकी कई तस्वीरें और महिलाओं की डिस्प्ले पिक्चर्स (डीपी) के ‘स्क्रीनशॉट’ भी थे। दिल्ली में एक केंद्र द्वारा अनुमोदित निजी संस्थान के अध्यक्ष पद पर रहते हुए इस स्वयंभू बाबा ने कथित तौर पर कई आपराधिक कारनामों को अंजाम दिया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article