Varanasi: NEET Exam में सॉल्वर गैंग का खुलासा, BHU से जुड़े है क्राइम के तार-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2021, 04:53 PM IST

NEET Exam Solver Gang: उत्तर प्रदेश के वाराणसी  जिले में रविवार को हुई नीट 2021 की परीक्षा में सॉल्वर गैंग में लड़की की भागीदारी का पता चला है, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

NEET 2021 की परीक्षा में सॉल्वर गैंग का खुलासा करते हुए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि NEET परीक्षा में सॉल्वर गैंग के ऊपर नजर रखने के लिए बकायदा क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई थी, इसी टीम ने NEET परीक्षा के लिए सारनाथ स्थित एक सेंटर पर संदेह के आधार पर लड़की को पकड़ा है।

टीम की पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही थी, पुलिस के मुताबिक यह डील 5 लाख रुपये में हुई थी।

End of Article