ये बेटा तो नहीं हो सकता! कपूत ने मां को मारा ऐसा थप्पड़ मौके पर ही हो गई मौत, दुखी कर जाता है VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2021, 12:10 AM IST

Delhi Senior Citizen Killed by his Son:दिल्ली में एक कलयुगी बेटे ने पार्किंग विवाद में अपनी ही मां की जान ले ली उसने गुस्से में मां के एक थप्पड़ मारा जिसके बाद वो गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई।

मां का दर्जा बहुत बड़ा माना गया है और मां के लिए बेटे-बेटियां बहुत कुछ करने की तमन्ना रखते हैं लेकिन समाज में सभी तरह के लोग हैं कई कलयुगी संतानें भी हैं जो अपने ही मां-बाप पर जुल्म करने में गुरेज नहीं करते हैं उन मां-बाप पर जिन्होंने अपने खून-पसीने से उन्हें इतना बड़ा किया है। ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है जहां पार्किंग के विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां को ऐसा थप्पड़ मारा कि उनके प्राण ही निकल गए, ये सारी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर दिल्ली पुलिस की पीसीआर को बिंदापुर इलाके से झगड़े की सूचना मिली सूचना मिलने के बाद बिंदापुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस को कॉल करने वाली महिला ने कहा कि इस बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली महिला अवतार कौर से पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन बाद में हमने मामले को सुलझा लिया।

पुलिस इस मामले में जांच कर वापस चली गई, दरअसल मृतका शिकायत करने वाली महिला की सास है, पुलिस के जाने के बाद शिकायत करने वाली महिला का पति भी नीचे आ गया और अपनी मां से गर्मा गर्मी करने लगा।ये सारी घटना एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो रही थी जिसमें दिख रहा है कि बेटा और बहू अपनी बेहद बुजुर्ग मां से लड़ रहे हैं।

बूढ़ी महिला उनके बेटे रणबीर और उनकी पत्नी के बीच गर्मा-गर्मी 

मृतक बुजुर्ग महिला का नाम अवतार कौर है और सीसीटीवी वीडियो के माध्यम से यह पता चला कि उक्त घटना के बाद बूढ़ी महिला, उनके बेटे रणबीर और उनकी पत्नी के बीच गर्मा-गर्मी हो रही है उस दौरान रणबीर ने अपनी मां को चेहरे पर थप्पड़ मार दिया, जिसके कारण वह नीचे गिर गई और जब वे उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है लोगों में इस घटना को लेकर बेहद आक्रोश है और वो इस कलयुगी बेटा-बहू के खिलाफ कठोर से कठोर सजा की बात कह रहे हैं।

End of Article