बिहार: बक्सर में महिला के साथ गैंगरेप, बच्चे के साथ नदी में फेंका, नहीं बचा बच्चा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2020, 06:43 PM IST

बिहार के बक्सर के एक गांव में एक महिला का उसके बच्चे के साथ अपहरण किया गया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया। बाद में मां और बच्चे को नदी में फेंक दिया। महिला को बचा लिया गया, लेकिन बच्चे की जान गई।

नई दिल्ली: बिहार के बक्सर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के ओझा बरौन गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके 5 साल के बच्चे की हत्या भी कर दी। महिला अपने बच्चे के साथ रास्ते से जा रही थी, तभी दोनों का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। बाद में उसे और उसके बच्चे को एक साथ बांध कर नदी में फेंक दिया।

जब महिला मदद के लिए चिल्लाई तो लोगों ने उसे बाहर निकाला। हालांकि, बच्चे को बचाया नहीं जा सका। 

महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने बच्चे के साथ रास्ते से जा ही थी, तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनका अपहरण कर लिया। उसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसे बच्चे के साथ बांधकर नदी में फेंक दिया गया। महिला के मुताबिक मदद के लिए चिल्लाने पर स्थानीय लोग उसके बचाव में आए, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। 

मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

End of Article