अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक मदरसे में तीन से चार बच्चों को जंजीर से बांधकर रखा गया था। बताया जाता है कि मदरसे का मौलवी सजा के तौर पर इन बच्चों को जंजीर से बांधकर रखता था। बच्चों के जंजीर से बंधा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अब सभी बच्चों को छुड़ा लिया है। वहीं, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग मदरसे को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि भुजपुरा स्थित मदरसे का संचालक फहीमुद्दीन 'दंबग' है और वह बच्चों से मारपीट करता है।
End of Article
