क्राइम

Bihar Murder: भागलपुर में भरे बाजार धारदार हथियार से महिला के हाथ-पैर, स्तन काटकर कर दी हत्या

  • Authored by: रवि वैश्यEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 4, 2022, 10:51 PM IST

Bhagalpur women murder: बिहार के भागलपुर में एक महिला की खौफनाक तरीके से सरेआम बीच बाजार में हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक महिला को एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से काट दिया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के पीठ, दोनों हाथ काट दिए, स्तन को भी काट दिया गया
  • वहीं सर पर भी चाकू से कई वार किए गए
  • मुख्य अपराधी शकील मियां अभी भी फरार है

Bhagalpur Bihar crime news: बिहार के भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास देर शाम नीलम देवी को शकील मियां नाम के अपराधी के द्वारा चाकू से वार कर वीभत्स तरीके घायल कर दिया गया। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत नाजुक देखते हुए महिला को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाने के दौरान ही महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। महिला के पीठ, दोनों हाथ काट दिए, महिला के स्तन को भी काट दिया गया, वहीं सर पर भी चाकू से कई वार किए गए।

घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया है

महिला के पति का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था जिस पर उनके द्वारा उसे घर आने से मना किया गया था। जिसको लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया है। जिसकी रिकॉर्डिंग आसपास के लोगों ने की थी।

मुख्य अपराधी शकील मियां अभी भी फरार है

घटना के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है वहीं मुख्य अपराधी शकील मियां अभी भी फरार है घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article