अमेरिका में एक शख्स ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसे जानकर आपको घिन आ जाएगी। शख्स ने जेल से बाहर आकर पहले एक महिला की हत्या की फिर उसका दिल निकाला और उसे आलू के साथ पकाकर अपने ही परिवार को खिला दिया।
गलती से जेल से निकला
आरोपी लॉरेंस एक आदतन अपराधी है। कई बार जेल की हवा खा चुका है। इस बार वो अधिकारियों की गलती से जेल से बाहर निकल गया था। दरअसल ड्रग्स के एक मामले में लॉरेंस को 20 साल की सजा मिली थी, लेकिन तीन साल के अंदर ही वो जेल से बाहर आ गया।
बाहर आते ही वारदात
जेल से लॉरेंस जैसे ही बाहर आया एक महिला से मिला और उसकी हत्या कर दी। महिला की हत्या करने के बाद शख्स ने उसका दिल निकाल लिया। जिसे लेकर वो घर चला गया। जिसके बाद उसने इसे अपने ही घरवालों को खिलाने की कोशिश की।
आलू के साथ पकाया
शख्स जब अपने चाचा के यहां पहुंचा तो उसने दिल को आलू के साथ मिलाकर पका दिया। इसके बाद परिवार के सामने खाने के लिए परोस दिया। परिवार को उसने दिल खिलाने की कोशिश की। खाने के बाद उसने अपने चाचा और चार साल की बच्ची सहित बाकी सदस्यों पर चाकू से हमला बोल दिया।
चाचा और बच्ची की मौत
शख्स ने चाकू से मार-मारकर अपने चाचा और उनकी पोती की हत्या कर दी। इस हमले में चाची और बाकी सदस्यों को उसने चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
भयंकर सजा
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जब उसकी पहचान सामने आई तो पुलिस चौंक गई, जिस शख्स को जेल में होना चाहिए वो बाहर कैसे। जांच हुई तो पता चला कि गलती से उसे जेल से रिहा कर दिया गया था। अब इस मामले में आरोपी को काफी सख्त सजा मिली है। आरोपी को कोर्ट ने पांच बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
