Meerut Latest News in Hindi: नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर जैसी घटना के जख्म से देश पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि उससे पहले ही एक और मिलती-जुलती घटना सामने आ गई। ताजा मामला उत्तर प्रदेश (यूपी) के मेरठ के किठौर इलाके का है, जहां पर एक नाबालिग लड़की से हैवानियत की गई। आरोप है कि पहले उसका गैंगरेप किया गया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता को किडनैप करने के बाद आरोपी उसे जंगल ले गए और वहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर दे दिया था। लड़की जब बेसुध थी तब उसके साथ गैंगरेप किया गया और वे इस दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। पीड़िता इस दौरान रहम की भीख मांगते हुए गिड़गिड़ा रही थी, मगर उन्होंने जरा भी तरस न खाया। पीड़िता की मां के मुताबिक बिटिया की उम्र 16 साल है और गांव के लड़कों ने ही उसकी जिंदगी तबाह कर दी।

meerut accused
हालांकि, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपी की धरपकड़ की है, जिनकी पहचान शाकिर, आलम और पप्पू के रूप में की गई है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस अफसरों ने मामले में चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऐसा बताया गया कि जिन्होंने वीडियो वायरल किया, वे फिलहाल फरार हैं।
