क्राइम

UP : मां-बेटे, देवर को किसने मारा? घर के अंदर खूनी संघर्ष का क्या है राज; ट्रिपल मर्डर से गैस का क्या कनेक्शन?

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक साथ तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई है। सभी लोगों की गला रेतकर हत्या होने की बात सामने आई है। मृतक की बहन को आशंका है कि तीनों में रसोई गैस को लेकर विवाद हुआ होगा और उन्होंने एक दूसरे पर वार किया होगा।

Image

फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर

फतेहपुर : जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया जंहा घर के अंदर तीन लोगों की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। बन्द कमरे में मां-बेटे का शव मिला और देवर गंभीर घायल था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सांसे चल रही घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया और मां-बेटे के शवों को बाहर निकाला। जंहा हॉस्पिटल में डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। वारदात देख लोगों की रूह कांप गई। जानकारी के मुताबिक, बंद कमरे में पुलिस को ब्लेड और सल्फास के पैकेट बरामद हुए हैं। खून से भरा कमरा तो बहन ने घर मे गैस सिलेंडर खत्म होने की बताई बात जिससे तीनो के बीच हुआ होगा कमरे में विवाद।

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा स्थित एक घर में गला कटे तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। तीनों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुनील श्रीवास्तव अपनी भाभी और भतीजे अमर के साथ घर में थे। घर में गैस सिलेंडर खत्म हो जाने पर सुशील श्रीवास्तव बेटी के घर गैस सिलेंडर लेने के लिए चला गए। बेटी ने घर से मां और भाई को फोन किया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा और उसकी मां का फोन स्विच ऑफ था। लिहाजा वो घर पहुंची और गेट खुलवाने के लिए दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन गेट नहीं खुला। जब पड़ोसी के घर से घर के अंदर कूदकर गए, जहां बंद कमरे में तीनों के शव खून से लथपथ मिले।

घटना की सूचना पुलिस को देकर दरवाजा तोड़ तीनों को बाहर निकला, जहां सुनील के जिंदा होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने सुनील के मौत की पुष्टि कर दी। बेटी की मानें तो घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। सिलेंडर लेने के लिए पिता उसके घर आए थे। तीनों की मौत कैसे हुई उन्हें नहीं पता है। इस घटना के बाद से पुलिस फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। पुलिस भी सकते में है कि तीनों के गले कटे हैं। बंद कमरे के अंदर ब्लेड का बॉक्स और सल्फास की पुड़िया बरामद हुई है।

एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रथम दृश्यता घरेलू विवाद लग रहा है, जिसके बाद उन्होंने एक दूजे पर वार किए होंगे, जिससे उनके गले कट गए। बचे हुए शख्स ने जहर पीकर खुद को ब्लेड मार लिया और आत्महत्या कर ली। फोरेंसिक टीम के द्वारा जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद हत्या का खुलासा किया जाएगा।

Pushpendra kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article