महाराष्ट्र (Maharashtra) के अकोला (Akola) में मामूली विवाद में दो गुटों में हुई झड़प में 1 शख्स की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं एसपी संदीप घुघे ने बताया कि फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रित है।खबर है कि हिंसा भड़काने के आरोप में 25 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं 125 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इस हिंसा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सामने आए वीडियो में दो गुटों के लोग एक दूसरे पर पथराव करते नजर आ रहे हैं, साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ और हंगामा भी कर रहे हैं।
अकोला शहर में धारा 144 लगा दी गई है
जिला कलेक्टर के आदेश के बाद पूरे अकोला शहर में धारा 144 लगा दी गई है, हाल के दिनों में अकोला में इस तरह की ये दूसरी बड़ी घटना सामने आई है, कुछ दिनों पहले शंकर नगर इलाके से भी हिंसक झड़पों की खबरें आई थीं। वहीं हिंसक घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक की जिसमें सभी धर्मों और समुदायों के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेता और समाजसेवी शामिल हुए, पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
