क्राइम

कार से खींच BJP नेता को सड़क पर फेंका, इतना मारा कि हो गए खून से लथपथ; गांजे के तस्करों को किया था एक्सपोज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 19, 2022, 06:34 PM IST

बीजेपी नेता को पिटने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने हमले की निंदा की है। अन्नामलाई पीड़ित से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे और उनके परिवार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Image

बीजेपी नेता का हाल चाल लेते प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई

Photo : Twitter

तमिलनाडु में बीजेपी के एक नेता को इतनी बेरहमी से पीटा गया है कि वो जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं। इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस बीजेपी नेता का कसूर बस इतना था कि उन्होंने इलाके में गांजे की हो रही तस्करी और बिक्री के खिलाफ आवाज उठाई थी।

कहां की है घटना

घटना तमिलनाडु के चेंगलपट्टू की है। दावा किया जा रहा है कि यहां बड़े पैमाने पर गांजे की बिक्री हो रही है। इसी को बीजेपी नेता ने उजागर कर दिया था।

पीड़ित की पहचान राज्य भाजपा पदाधिकारी थिरुकाझुकुंद्रम के धनशेखर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि इलाके में कौन गांजा बेच रहा है।

बीच सड़क मारा

इसी वीडियो को गांजे के स्मगलर ने भी देख लिया था। बस फिर क्या था। एक दिन जब बीजेपी नेता अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे तो आरोपियों ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर ही रोक लिया। इसके बाद उन्हें गाड़ी से खींच लिया और फिर पिटाई शुरू कर दी। उन्हें इतना मारा कि उनके कपड़े फट गए। शरीर खून से लथपथ हो गया। बीजेपी नेता को मारने के बाद आरोपी उन्हें सड़क पर ही छोड़कर चले गए।

पहुंते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बीजेपी नेता को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई उनसे मुलाकात करने के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने उनका हाल चाल लिया और हर संभव सहायता का वादा किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article