क्राइम

पोर्न देखकर 14 साल के लड़के ने किया 8 साल की बच्ची के साथ रेप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 17, 2022, 12:05 AM IST

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि सात दिसंबर की शाम आठ साल की बच्ची के लापता होने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। जिसके बाद उसकी लाश झाड़ियों में मिली थी।

Image

आठ साल की बच्ची के साथ 14 साल के लड़के ने किया रेप (फोटो- Pixabay)

छत्तीसगढ़ में रेप का एक विभत्स मामला सामने आया है। जहां पोर्न देखने के बाद एक लड़के ने आठ साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही रेप के बाद आरोपी ने बच्ची को मारकर फेंक भी दिया।

गंदा वीडियो देखने का था आदी

पुलिस के अनुसार जिस 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है, वो पोर्न देखने का आदी था। हर रात गंदा वीडियो देखता था। उसकी संगति भी खराब थी, उसके कुछ दोस्त नशेड़ी भी हैं। गंदा वीडियो देख-देखकर उसकी मानसिकता खराब हो गई थी।

मारने के बाद किया रेप

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते थे, दोनों साथ में खेलते भी थे। यही कारण रहा कि बच्ची उसके साथ चली गई। बेर खिलाने के बहाने वो बच्ची को ले गया था। जहां एक सुनसान जगह पर उसने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की थी। इसके बाद जब बच्ची चिल्लाने लगी तो उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, उसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

पहले अपहरण का था शक

लड़की की लाश पुलिस को सात दिन बाद मिली। पुलिस के पास सात दिसंबर को शिकायत पहुंची थी। शुरूआत में पुलिस को परिजनों पर ही शक था। मां को भी लगता था कि किसी ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है, लेकिन जब फिरौती की बात सामने नहीं आई तो जांच में तेजी लाई गई। जिसके बाद बच्ची की लाश एक झाड़ियों के पास मिली। लाश के सड़ने की वजह से जब बदबू फैली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी से खुला राज

लाश मिलने के बाद पुलिस को रेप की बात पता चली, जिसके बाद उसने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। आखिरी बार बच्ची आरोपी के साथ दिखी, जिसके बाद नाबालिग को बुलाकर पूछताछ की गई। पहले तो आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की, फिर जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सारी सच्चाई बता दी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article