बेंगलुरु एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के साथ हो गया कांड, चेकिंग के बहाने कर्मचारी ने की ऐसी हरकत...
- Edited by: Pushpendra Kumar
- Updated Jan 22, 2026, 11:37 AM IST
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर साउथ कोरियन महिला ने स्टॉफ कर्मचारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला को पुरुषों के शौचालय में ले गया और जांच के बहाने उसे गलत तरीके से छुआ गया।
(सांकेतिक फोटो-Istock)
बेंगलुरु : भारत में आए दिन छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की शिकायतें होने की खबरे सामने आती रहती हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। इसी प्रकार का एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां एक दक्षिण कोरियाई महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को महिला को चेकिंग के बहाने हवाई अड्डे के एक कर्मचारी ने परेशान किया और उसे गलत तरीके से छुआ। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। केआईएएल हवाई अड्डे की पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अफ्फान अहमद नामक कर्मचारी को कोरिया जाने के लिए हवाई अड्डे पर आई महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
चेकिंग गेट पर महिला के बैग से आई थी ये आवाज
घटना के संबंध में एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि महिला साउथ कोरिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। उसी दौरान चेकिंग गेट पर महिला के बैग से बीप की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उक्त कर्मचारी ने महिला की अलग से जांच करने को कहा। पुलिस के मुताबिक, आरोप है इसके बाद वह व्यक्ति महिला को पुरुषों के शौचालय में ले गया और जांच के बहाने उसे गलत तरीके से छुआ। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि, जांच के दौरान महिला ने विरोध किया, बावजूद उसने कथित तौर गलत तरीके से जांच करता रहा और बाद में धन्यवाद कहकर उसे जाने दिया।
सीसीटीवी फुटेज से घटना की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अहमद एक ग्राउंड स्टाफ था, जिसे सिक्योरिटी के लिए संविदा आधार पर नियुक्त किया गया था। पुलिस का कहना है कि कथित उत्पीड़न के बाद महिला ने हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मचारियों से शिकायत दर्ज कराई। लिहाजा, तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया उसे हवाई अड्डे की पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, घटना की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे गए, जिसमें महिला के साथ ऐसी हरकत होना पाया गया।
फिलहाल, केम्पेगौड़ा हवाई अड्डा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।