क्राइम

हिंदी बोलने वालों को ट्रेन में पीट रहा है यह शख्स, वीडियो जारी कर NCIB ने मांगी जानकारी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 17, 2023, 02:21 PM IST

North Indians attacked in Train : दो मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में हमला करने वाले व्यक्ति धोती और कमीज पहने हुए है और वह तमिल बोलता है। वह अपने पास खड़े एक युवक से पूछता है कि वह तमिल बोलता है या हिंदी। ट्रेन के इस डिब्बे में कई अन्य उत्तर भारतीय भी हैं। यह सनकी व्यक्ति हिंदी बोलने वाले कई लोगों पर हमला करता है।

Image

दक्षिण भारत की एक ट्रेन में उत्तर भारतीयों पर हमला।

Photo : Twitter

North Indians attacked in Train : दक्षिण भारत की एक चलती ट्रेन का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स हिंदी भाषा बोलने वाले उत्तर भारतीय लोगों पर हमला कर उन्हें पीटता दिखा है। यह शख्स पूछता है-'तमिल अथवा हिंदी?' जवाब हिंदी मिलने पर वह उन पर हमला करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। अब राष्ट्रीय अपराध अन्वेषण ब्यूरो (NCIB) ने इस वोडियो को संज्ञान में लिया है। एनसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर वह वीडियो शेयर कर लोगों से मारपीट कर रहे इस सनकी व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी है।

एनसीआईबी ने वीडियो जारी कर मांगी जानकारी

एनसीआईबी ने वीडियो जारी करते हुए लिखा है 'यह वीडियो दक्षिण भारत के किसी हिस्से का है। इसमें एक व्यक्ति हिंदी बोलने के कारण उत्तर भारतीयों के साथ ट्रेन में मारपीट कर रहा है। अगर इस वीडियो में दिख रहे आरोपी के संबंध में आपके पास कोई जानकारी है तो हमारे वाट्सएप 09792580000 पर हमें उपलब्ध कराएं।'

तमिल या हिंदी, पूछने के बाद हमला

दो मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में हमला करने वाले व्यक्ति धोती और कमीज पहने हुए है और वह तमिल बोलता है। वह अपने पास खड़े एक युवक से पूछता है कि वह तमिल बोलता है या हिंदी। ट्रेन के इस डिब्बे में कई अन्य उत्तर भारतीय भी हैं। यह सनकी व्यक्ति हिंदी बोलने वाले कई लोगों पर हमला करता है। तिरुप्पुर की घटना का हवाला देते हुए व्यक्ति उत्तर भारतीय युवकों के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल करता है। हालांकि, ट्रेन में कुछ तमिल भाषी इस सनकी व्यक्ति को शांत कराते हुए दिखते हैं।

पुलिस से कार्रवाई करने की मांग

इस वीडियो पर सोशल मीडिया में लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने उत्तर भारतीयों पर इस हमले को गलत बताते हुए कहा है कि जब राजनीति में भाषाई श्रेष्ठता दिखाने की कोशिश होती है तो इस तरह की घटनाएं होती हैं। लोगों ने तमिलनाडु पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है।

हमला हेट क्राइम का नतीजा-यूजर

कार्तिक गोपीनाथ नाम के एक यूजर ने लिखा है कि 'यह हमला हेट क्राइम का नतीजा है और नफरत वाली राजनीति की वजह से ऐसा हुआ है। यह व्यक्ति गाली देने से लेकर हमला करता है और देश के पीएम के बारे में अपशब्द कहता है। इस तरह के मामलों में एमके स्टालिन की ओर से कार्रवाई न किया जाना बाकी जगहों पर तमिलों को खतरों में डाल सकता है।'
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article