क्राइम

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर में मिले 'अहम सुराग', 'हिमाचल प्रदेश' से जुड़ रहे तार-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 20, 2022, 01:20 PM IST

Shraddha Murder Case Update:अय्याश आफताब की आशिकी से परेशान थी श्रद्धा? दूसरी लड़कियों को लेकर होता था श्रद्धा आफताब में अक्सर झगड़ा, आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड पर श्रद्धा नाराज रहती थी।

Image

दिल्ली पुलिस इस बारे में जांच करने के लिए हिमाचल प्रदेश गई हुई है

Photo : BCCL

श्रद्धा मर्डर केस की जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस इस बारे में जांच करने के लिए हिमाचल प्रदेश गई हुई है ,बताया जा रहा है तोष के बाद आफताब और श्रद्धा मनाली घूमने गए थे इसका खुलासा जांच टीम ने तोष में किया। दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम पूछताछ के लिए तोष पहुंची तो गेस्ट हाउस के संचालक और उनका बेटा इस घटना से हैरान दिखे।

मोबाइल फोन का स्पीकर ऑन कर गेस्ट हाउस संचालक को आफताब की बात सुनाई

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो पुलिस ने मोबाइल फोन का स्पीकर ऑन कर गेस्ट हाउस संचालक को आफताब की बात सुनाई फोन पर आरोपी आफताब ने तोष में श्रद्धा के साथ रुकने की बात को स्वीकार किया है। गेस्ट हाउस मालिक के बेटे ने कहा कि टीवी में श्रद्धा की हत्या की खबर को देखा तो उनको लगा कि उन्होंने लड़की को पहले कहीं देखा है अब सारी बात सामने आ रही है।

वह ऑनलाइन बुकिंग कर घूमने के लिए पहुंचे थे

संचालक ने कहा कि उन्होंने गेस्ट हाउस चलाने के लिए मुंबई के दो युवकों को दे रखा था, बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में काम करने वाले दोनों युवक भी उनके दोस्त थे और उनके जरिये ही वह ऑनलाइन बुकिंग कर घूमने के लिए पहुंचे थे।

श्रद्धा कई बार आफताब को पकड़ चुकी थी

वहीं जांच में ये भी निकल कर आय़ा है कि श्रद्धा और आफताब के बीच तमाम मतभेद थे, श्रद्धा कई बार आफताब को पकड़ चुकी थी, लड़की से बात को मना करने पर आफताब करता था मारपीट बताया जा रहा है कि 15 मई को भी आफताब ने की थी श्रद्धा से मारपीट की थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article