क्राइम

'कातिल' करेगा जेल में पढ़ाई, आफताब की डिमांड: उपन्यास के साथ-साथ मिले लिटरेचर की किताबें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 3, 2022, 11:49 PM IST

श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) का आरोपी आफताब इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज रखा है। अभी उसका नार्को टेस्ट कराया गया था, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि आफताब ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस इस मामले में और सबूत जुटाने में जुटी है।

Image

तिहाड़ जेल में बंद है आफताब

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या के आरोप में जेल में बंद है आफताब
  • श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसकी लाश को 35 टुकड़ों में काटा था
  • श्रद्धा की लाश को कई दिनों तक घर में ही आफताब ने रखा था

तिहाड़ जेल में बंद श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) का आरोपी आफताब अब पढ़ाई करेगा। जेल प्रशासन से उसने पढ़ने के लिए किताबें मांगी है। उसने जेल प्रशासन को बताया है कि उसे कुछ नॉवेल और लिटरेचर की किताबें चाहिए।

मिली ये किताब

जेल सूत्रों के हवाले से ANI ने यह जानकारी दी है। रिपोर्टों के अनुसार, तिहाड़ प्रशासन ने उसके अनुरोध पर सहमति व्यक्त की है और उन्हें पॉल थेरॉक्स की "द ग्रेट रेलवे बाजार" नाम की उपन्यास उसे पढ़ने के लिए दी गई है। इस किताब को जेल प्रशासन ने बहुत सोच समझकर आफताब को दिया है। इस किताब में अपराध की कोई कहानी नहीं है, जिसकी वजह से आफताब इसके पढ़कर कोई और नई साजिश नहीं रच पाएगा। वो खुद को नुकसान भी नहीं पहुंचा पाएगा।

जेल में कैसे बितता है आफताब का समय

पुलिस के मुताबिक जेल में ज्यादातर समय आफताब शतरंज खेलता है। कभी आफताब अकेले तो कभी दो अन्य साथी कैदियों के साथ शतरंज खेलता है। जेल सूत्रों की मानें तो आफताब शतरंज खेलने में काफी अच्छा है।

शातिर है 'कातिल'

पुलिस की मानें तो आफताब काफी शातिर है। उसने इस अपराध को पूरी तरह से प्लान करने के बाद ही अंजाम दिया है। वो पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश कर चुका है, हालांकि वो सफल नहीं रहा और कत्ल के महीनों बाद पकड़ा ही गया।

सबूत तलाशने में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस अभी और सबूत तलाशने में जुटी है। नार्को टेस्ट में आफताब ने जो बातें लाश के बारे में पुलिस को बताई है, उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। श्रद्धा की खोपड़ी अभी तक नहीं मिल पाई है, जिसके बारे में आफताब ने पुलिस को बताया है कि उसने खोपड़ी को महरौली के जंगल में फेंका था। पुलिस खोपड़ी की तलाश में जुटी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article