क्राइम

आफताब ने उगला सच! जंगल में सिर फेंका तो आरी ऑफिस के पास, चाइनीज चौपर से श्रद्धा के किए टुकड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 03:55 PM IST

आफताब ने श्रद्धा की लाश को काटने के लिए चाइनीज चॉपर का उपयोग किया था। इसी चॉपर से उसने श्रद्धा के शरीर को 35 टुकड़ों में काटा था। जिसके बाद लाश के हर टुकड़ों को महरौली जंगल के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था, ताकि शव का पता ही नहीं चल सके।

आफताब (Aftab) पर धीरे-धीरे पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। नार्को टेस्ट (Narco Test) और पोस्ट नार्को टेस्ट से श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) की कई सच्चाई सामने आ गई है। सूत्रों की मानें तो आफताब ने पुलिस को बता दिया है कि उसने श्रद्धा की खोपड़ी को कहां फेंका है। इस मामले में अभी तक इसका पता नहीं चला था, जिसे लेकर पुलिस परेशान थी।

महरौली में फेंका खोपड़ी

सूत्रों की मानें तो आफताब ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की सिर की खोपड़ी को उसने महरौली के जंगल में फेंका है। वहीं श्रद्धा के शरीर को काटने के लिए उसने चाइनीज चॉपर का इस्तेमाल किया था। लाश को काटने के बाद आरी को उसने गुरुग्राम के ऑफिस के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।

समुद्र में फोन

दिल्ली पुलिस के सूत्रों से ये भी पता चला कि आफताब ने श्रद्धा के फोन को मुम्बई में समुद्र में फेंक दिया था। जिसके कारण इस फोन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मानना है कि इस फोन में काफी सबूत रहे होंगे, जिसके कारण इस फोन को आफताब ने ठिकाने लगा दिया।

डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

आपताब की बताई जगह के पर अब पुलिस बाकी सबूतों को खोजने में जुटी है। पुलिस श्रद्धा की खोपड़ी को खोजने में जुटी है, यह इस केस में एक महत्वपूर्ण सबूत हो सकता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो महरौली के जंगलों से 13 हड्डियां बरामद की जा चुकीं हैं, जिसका डीएनए रिपोर्ट अलगे सप्ताह तक आने की उम्मीद है। इसी रिपोर्ट पर इस केस का काफी हद तक भविष्य निर्भर करता है। अगर ये हड्डियां श्रद्धा की निकलती हैं तो पुलिस के लिए इस केस को मजबूती से कोर्ट के सामने रखना आसान हो जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article