महाराष्ट्र में चंद्रपुर का रहने वाला महेश मेश्राम का सिर, धड़ से अलग कर दिया गया। बड़ी बात यह है कि हत्यारों का जी इससे भी नहीं भरा। मुकेश को मारने के बाद उसके कुचले हुए सिर को करीब फुटबाल की तरह पैरों मारत रहे। हद की बात यह रही है जब इस अपराध को अंजा्म दिया जा रहा था तो मौके पर खड़े लोग तमाशा देखते रहे। पुलिस का कहना है कि मेश्राम के सिर पर पहले से दुर्गापुर और रामनगर पुलिस स्टेशन में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। जिन लोगों ने महेश को मारा है उनका झगड़ा 2020 में हो चुका था।
पीड़ित के खिलाफ पहले से थे केस दर्ज
पुलिस का कहना है कि महेश अपने साथियों के साथ दुर्गापुर रोड स्थित इमली बीयर बार गया था। शराब पीने के बाद वो बार से बाहर करीब 10 बजे निकला। वो अपनी कार में सवार हो रहा था उससे पहले ही 8 हमलावरों ने उसे पैरों से मारकर गिरा दिया और धारदार हथियार से हमला किया। बताया जा रहा है कि महेश ने उनसे लड़ने की कोशिश की। लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा थी और वो कुछ नहीं कर सका। हमलावर उसके सिर को निशाना बनाते रहे और बुरी तरह से कुचलने के बाद उसके सिर को फुटबाल बना कर खेलना शुरू कर दिए।
सभी आठ आरोपी गिरफ्तार
जब अपराध को आरोपी अंजाम दे रहे थे उस वक्त लोग बीयर बार से बाहर निकले और तमाशाबीन बनकर वारदात को देखते रहे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चश्मदीदों और गवाहों के बयान दर्ज किए। इस केस में भागीरथी ठाकुर, शुभम मालिया जो दोनों दुर्गापुर के रहने वाले हैं पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सबके बीच पुलिस ने आठ और आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
