क्राइम

सिक्किम: स्कूल शिक्षक पर 12 छात्राओं से ‘छेड़छाड़' का आरोप, गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2024, 09:35 AM IST

Sikkim Crime News: सिक्किम के सोरेंग जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को कम से कम 12 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Image

सिक्किम स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़।

Sikkim Crime News: सिक्किम के सोरेंग जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को कम से कम 12 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्राओं ने शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की घटनाओं की जानकारी स्कूल प्राधिकारियों को आठ मई को दी।

पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

स्कूल ने 10 मई को शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि आठ से 14 साल की उम्र की 12 छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शिक्षक लंबे समय से उनके साथ ‘छेड़छाड़’कर रहा था। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

End of Article