क्राइम

Ranchi: एडवोकेट गोपी कृष्ण हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर खुलासा, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद तीन को दबोचा

Ranchi: रांची में 2 अगस्त को एडवोकेट गोपी कृष्ण की उनके घर के पास चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद से वकील समाज में काफी नाराजगी थी और वो आंदोलन कर रहे थे।

Image

रांची में एडवोकेट हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वकील की हत्या कर फरार हो गए थे आरोपी
  • 48 घंटे के अंदर पुलिस ने धर दबोचा
  • आरोपियों के पास से पिस्टर और गोली बरामद

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में दिन दहाड़े एडवोकेट गोपी कृष्ण की हत्या करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद इनकी गिरफ्तारी की है। रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही एडवोकेट गोपी कृष्ण हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

IANS की रिपोर्ट के अनुसार रांची पुलिस ने एडवोकेट गोपी कृष्ण हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी के दौरान मुठभेड़ भी हुई। इसमें पुलिस की गोली से एक बदमाश रौशन मुंडा घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है और पुलिस हिरासत में उसका इलाज चल रहा है।

दो अगस्त की हुई थी हत्या

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में दो अगस्त को दिनदहाड़े एडवोकेट गोपी कृष्ण की उनके घर के पास चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद रांची के अधिवक्ता आंदोलित हैं। उन्होंने शुक्रवार एवं शनिवार को अदालती कामकाज का बहिष्कार किया।

क्या बोली पुलिस

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार शाम एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अपराधियों के अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में संदीप मुडा नामक शख्स के घर में छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने छापेमारी की तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस नेे भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश रौशन मुंडा घायल हो गया, जबकि दूसरा संदीप कालिंदी मौके से भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे रांची जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र से पकड़ लिया लिया। इन दोनों को शरण देने वाले संदीप मुंडा को भी गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से हथियार बरामद

पुलिस ने अपराधियों के पास एक 7.65 बोर का पिस्टल, दो कारतूस और दो खोखा बरामद किया है। अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली एसआईटी की अगुवाई सिटी एसपी राजकुमार मेहता कर रहे थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article