क्राइम

कुत्ते ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, जानी ने किया कमाल, पुलिस एसपी ने 'सैल्यूट' कर किया सम्मानित

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 10:42 PM IST

Dog uncovering secret of murder:कासगंज पुलिस ने किया 48 घण्टे के अन्दर युवक की हत्या का खुलासा, इस केस में पुलिस के एक कुत्ते की बेहद अहम भूमिका रही।

Image

खुलासे में डॉग स्क्वायड के एक कुत्ते की अहम भूमिका रही

KEY HIGHLIGHTS
  1. ट्रैक्टर व आटा चक्की की लूट को लेकर की थी युवक की हत्या
  2. खुलासे में डॉग स्क्वायड के एक कुत्ते की अहम भूमिका रही
  3. एसपी कासगंज ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25000 रु का पुरस्कार दिया

Kasganj police Dog 'Johnny' uncovering secret of murder: :यूपी के कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में एक युवक की मौत की गुत्थी को बहुत जल्दी सुलझा लिया, इसमें पुलिस डॉग स्क्वॉड के जानी की अहम भूमिका रही। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंचने में डॉग स्क्वायड ने खास रोल निभाया, इसके लिए पुलिस एसपी ने डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते 'जॉनी' को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है।

पोप सिंह निवासी नूरपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज द्वारा थाना आकर सूचना दी गयी कि दिनांक 10 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे मेरा लडका दुर्वेश कुमार घर से ट्रैक्टर व आटा चक्की लेकर निकला था जो कि वापस नहीं आया । जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना गंजडुण्डवारा पर दिनांक मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।

टीम ने महज 48 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का खुलासा कर दिया

स्थानीय पुलिस व ग्राम वासियों द्वारा दुर्वेश उपरोक्त की खोजबीन की गयी तो दुर्वेश उपरोक्त ढकराई से धुवियाई जाने वाले रोड पर बाजरा के खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला । पुलिस अधीक्षक कासगंज बीबीजीटीएस. मूर्ति द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के अतिशीघ्र खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस, सर्विलांस व डॉग स्क्वायड की एक टीम गठित की गयी । गठित टीम ने महज 48 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का खुलासा कर दिया।

डॉग स्क्वायड की अहम भूमिका रही

जाँच में लगी टीम को डॉग स्क्वायड की मदद से अहम सुराग मिले, मौके पर मृतक के गले में बधी रस्सी व मृतक के शव की गंध से संदिग्ध/अभियुक्तगण के निवास स्थान तक पहुँचा जा सका एवं थाना सिढपुरा क्षेत्रान्तर्गत खडे ट्रैक्टर के पास तक पहुँचा जा सका। थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 3 शातिर अभियुक्तगण-1-आकाश चौहान पुत्र सतेन्द्र 2- धीरेन्द्र पुत्र रविन्द्र, 3- राहुल चौहान को कादरगंज रोड बूडी गंगा के पुल से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी । जिनके कब्जे से एक ट्रैक्टर मय आटा चक्की, मृतक दुर्वेश का ओपो कम्पनी का मोबाईल व गेहूँ बेचकर मिले 1350 रु बरामद किये गये ।

टीम को 25000 रु का ईनाम,डॉग स्क्वायड व जॉनी को प्रशस्ति पत्र

अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमने ढकरई व धुबियाई मार्ग पर ट्रैक्टर व आटा चक्की के साथ दुर्वेश को पकड लिया था व आगे ले जाकर हम तीनों ने मिलकर दुर्वेश की गला घोंटकर हत्या कर दी थी तथा उसकी लाश को सडक के किनारे बाजरे के खेत में छिपा दिया था औऱ ट्रैक्टर व आटा चक्की को हम तीनों ले गये थे जो हमने सिढपुरा में खडा कर दिया था। ट्रैक्टर व आटा चक्की हमने बेचने के लिये लूटा था। पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा खुलासा करने वाली टीम को 25000 रु का ईनाम दिया गया साथ ही डॉग स्क्वायड व डॉग (जॉनी) को प्रशस्ति पत्र दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article