क्राइम

गोपाल खेमका का हत्यारा पकड़ा गया? अंतिम संस्कार में क्यों फूलमाला लेकर पहुंचा फरार शूटर, हिरासत में ले पुलिस कर रही पूछताछ

बिहार की राजधानी पटना में गोपाल खेमका की हत्या कर दी गई थी। गोपाल खेमका बिहार के नामी बिजनेसमैन थे। उनके बेटे की भी हत्या सात साल पहले कर दी गई थी।

Image

गोपाल खेमका हत्याकांड में एक शूटर हिरासत में

पटना के चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में पुलिस सूत्रों के हवाले से नई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में एक शूटर को हिरासत में लिया है। शूटर पहले से भी अपराध में लिप्त रहा है। हत्या के बाद यही शूटर, फूलमाला लेकर गोपाल खेमका के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था। यह मामला अब सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तौर पर सामने आ रहा है।

कैसे हुई गोपाल खेमका की हत्या

सूत्रों के मुताबिक, घटना से ठीक पहले तीन अपराधी पटना के दलदली इलाके में जमा हुए थे। यहां साजिश की शुरुआत एक चाय की दुकान पर हुई, जहां इन अपराधियों ने साथ बैठकर चाय पी और योजना को अंतिम रूप दिया। साजिश के बाद मुख्य शूटर सीधे गोपाल खेमका के आवास पहुंचा और वहां घात लगाकर हत्या को अंजाम दिया। उधर, घटना के दौरान लाइनर (निगरानी रखने वाला अपराधी) पास के बांकीपुर क्लब में था, ताकि कोई अवरोध या पुलिस गतिविधि की जानकारी मिलती रहे।

पटना सिटी का रहने वाला है शूटर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जो शूटर इस मामले में शामिल था, वह पहले से ही एक अन्य हत्या का फरार आरोपी है। इससे यह स्पष्ट होता है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए पेशेवर अपराधियों की मदद ली गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि खेमका की शव यात्रा में एक फरार अपराधी फूलमाला लेकर शामिल हुआ था, ताकि शक न हो। लेकिन पुलिस की नजर उस पर पड़ी और उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य शूटर पटना सिटी इलाके का रहने वाला है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article