पटना

बिहार में अपराधियों का तांडव! राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका को गोलियों से भूना, सात साल पहले बेटे की भी हुई थी हत्या

पटना के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की शुक्रवार की रात उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सारी घटना बांकीपुर क्लब से लौटने के दौरान हुई। 2018 में उनके बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच SIT को सौंपी है, जिसकी जिम्मेदारी SP सेंट्रल सिटी के पास होगी।

Image

बिहार में अपराधियों का तांडव! राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका को गोलियों से भूना, सात साल पहले बेटे की भी हुई थी हत्या

Gopal Khemka Murder: शुक्रवार की रात बिहार के जाने-माने उद्योगपति गोपाल खेमका की ट्विन टावर के पास घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सारी घटना गांधी मैदान थाना से थोड़ी दूरी पर स्थित उनके घर के पास हुई। बताया जा रहा है कि खेमका बांकीपुर क्लब से लौट रहे थे और अपनी कार में थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटे की भी हुई थी हत्या

गोपाल खेमका न सिर्फ एक नामी व्यवसायी थे, बल्कि पटना के कई सामाजिक संगठनों से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। गौरतलब है कि 20 दिसंबर 2018 को उनके बेटे की भी हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब महज कुछ वर्षों बाद उद्योगपति की खुद गोली मारकर हत्या होना मामले को और सनसनीखेज बनाता है।

मौका ए वारदात पर मौजूद था गार्ड

गार्ड इस घटना का चश्मदीद बताया जा रहा है। वह वारदात के समय मौजूद था, रात गोपाल खेमका ने गेट पर आकर हॉर्न बजाया। जब गार्ड गेट खोलने पहुंचा तो उसने गोली की आवाज सुनी। गेट खुलने से पहले अपराधियों ने हत्या कर दी थी।

मामले की जांच जारी

गांधी मैदान थाना की टीम मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल को घेर कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

इस मामले में सिटी SP सेंट्रल दीक्षा ने बताया, कि 4 जुलाई की रात करीब 11 बजे गांधी मैदान साउथ क्षेत्र में सूचना मिली कि व्यापारी गोपला खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल और मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर घेराबंदी कर जांच की जा रही है। CCTV की भी खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल से एक गोली और एक खोखा बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच करेगी SIT

DGP विनय कुमार मामले को लेकर पटना IG और SSP से बात की है और हत्या की जांच के लिए SIT बनाए जाने की जानकारी दी है। इस टीम को लीड करने की जिम्मेदारी SP सेंट्रल सिटी के पास होगी। DSP टाऊन, गांधी मैदान थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारी इस SIT में शामिल हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article