क्राइम

मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस को फोन कर शख्स बोला- 25 आतंकी पहुंच गए हैं मुंबई

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 28, 2023, 08:48 PM IST

नागपुर पुलिस को एक कॉल आई जिसमें दावा किया गया है कि अंबानी, बच्चन और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके लिए बम प्लांट भी कर दिया गया है। इस फोन कॉल के आने के बाद से मुंबई और नागपुर दोनों पुलिस अलर्ट हो गई है

Image

मुकेश अंबानी और अमिताभ बच्चन के घर को उड़ाने की मिली धमकी

Photo : PTI

महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस को एक धमकी भरा फोन कॉल आया है, जिसमें कहा गया है कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र (Dharmendra) के घर को बम से उड़ा दिया जाएगा। एक अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार को नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके यह दावा किया है।

अलर्ट पर पुलिस

फोन करने वाले शख्स ने कहा कि अंबानी, बच्चन और धर्मेंद्र के घर के पास बम लगा दिए गए हैं। इस फोन कॉल के आते ही नागपुर पुलिस अलर्ट हो गई और तुरंत यह सूचना मुंबई पुलिस से शेयर की गई। जिसके बाद सभी घरों के बाहर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एक और बड़ा दावा

फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए हथियारों से लैस 25 लोग मुंबई के दादर पहुंच गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए हथियारों से लैस 25 लोग दादर पहुंच गए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article